-->

Breaking News

जबलपुर पुलिस को BJP से ख़तरा, कांग्रेस की मांग CRPF की मिले सुरक्षा



जबलपुर : शहर मे अब पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी राजनीति शुरु हो गई है। कांग्रेस ने भाजपाई औऱ पुलिस के विवाद को एक बड़ा विवाद बताया है लिहाजा आई जी के नाम ज्ञापन सौपँकर माँग की गई है कि जबलपुर की पुलिस को सीआरपीएफ की सुरक्षा मुहैया कराया जाए।

दरअसल हाल ही मे जिस तरह से भाजपा और पुलिस का विवाद हो रहा है उसके बाद से जबलपुर विवाद के मामले मे सुर्खियो मे है और यही वजह है कि कांग्रेस भी अब इस विवाद मे चुटकी ले रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय यादव ने अपने समर्थको के साथ आज एएसपी से मुलाकात कर आई जी के नाम एक ज्ञापन सौपँ कर माँग की है कि जबलपुर के समस्त थाना प्रभारीयो को सीआरपीएफ की सुरक्षा दी जाए। कांग्रेस नेता संजय यादव ने तर्क दिया है कि जिस तरह से भाजपाई और पुलिस का विवाद हो रहा है उसके बाद से जबलपुर की पुलिस अपने आपको असहज महसूस कर रही है | ऐसे मे हर थाना प्रभारी को जरुरत है कि विवाद के समय उनके साथ सीआरपीएफ का बल हो जो कि भाजपा के नेताओ से उन्हे सुरक्षा दे सके।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com