MP : विधानसभा में उठा वास्तुदोष का मुद्दा,4 साल के कार्यकाल में हुई 9 विधायकों की मौत
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद समाप्त हो गई। इस दौरान सदन में कथित वास्तुदोष का मुद्दा उठा। वर्तमान विधानसभा के सदस्य स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा और स्वर्गीय राम सिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस विधायक के पी सिंह ने इस मुद्दे को उठाया।
कांग्रेस विधायक पी सिंह ने कहा कि मौजूदा विधानसभा के चार साल के कार्यकाल के दौरान सदन ने नौ विधायक खो दिए, वर्तमान सदन को लेकर बाहर भी चर्चाएं होती हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा से अनुरोध किया कि विज्ञान के अलावा भी कई चीजों में भरोसा किया जाता है, इसलिए इस संबंध में आध्यात्मिक अध्ययन कराते हुए पुराणों के मुताबिक कर्मकांड करा लिए जाएं।
सिंह ने कांग्रेस के एक अन्य विधायक मुकेश नायक का हवाला देते हुए कहा कि वे वास्तुदोष की बात कर रहे हैं। ऐसे में संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा से आग्रह है कि वे उसे दूर करा लें। मध्य प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा में चुने गए नौ विधायकों का अब तक देहावसान हो चुका है। इनमें भारतीय जनता पार्टी के प्रभात पांडे, राजेश यादव, तुकोजी राव पवार, सज्जन सिंह उइके, राजेंद्र श्यामलाल दादू और कांग्रेस के सत्यदेव कटारे, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह कालूखेड़ा और राम सिंह यादव शामिल हैं। श्री कटारे का नेता प्रतिपक्ष रहते हुए पिछले साल 20 अक्टूबर को निधन हो गया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com