-->

Breaking News

आष्टा में हो रही लगातार चोरियों के खिलाफ सामाजिक संगठनों का फूटा गुस्सा


आष्टा : पुलिस की भूमिका पर लगाए आरोप आज आष्टा में हो रही लगातार चोरियों के खिलाफ सामाजिक संगठनो का गुस्सा फूट पड़ा।  आष्टा के करीब 10 सामाजिक संगठनो ने एक आवाज़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था का विरोध किया और अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा।  लोगो का कहना है की लचर पुलिस व्यवस्था की वजह से ही आष्टा चोरो का गढ़ बन चुका  है।  मोटर साइकल चोरी आष्टा के लोगो के लिए एक आम बात बन चुकी है। चोरो के हौंसले इतने बुलंद है कि वो दिन दहाड़े घर में घुस कर हाथ साफ़ कर रहे है। सरपंच संघ के अध्यक्ष मान सिंह इलाही ने थाना प्रभारी  की भूमिका पर सवालिया निशान  उठाते हुए कहा है कि  आखिर नगर में बढ़ती हुई  चोरियों  का  ज़िम्मेदार कौन है...????? साथ ही यह भी कहा है की  यदि सोमवार तक चोरी हुई गाड़ियां वापस नहीं हुई तो तीन चरणों में आंदोलन किया जायेगा  सोमवार को तो थाने के सामने धरना प्र्रदर्शन किया  जाएगा,दुसरे चरण में आष्टा बंद किया जाएगा और तीसरे चरण में चक्का जाम किया जाएगा और इसके लिए सभी सामाजिक संगठन और व्यापारिक संगठन तैयार है।  

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com