अब लड़कियों को छेडऩा और घूरना मनचलों को महंगा पड़ेगा,ग्राउंड में लग रहे बाजार को हटाने की मांग
अब लड़कियों को छेडऩा और घूरना मनचलों को महंगा पड़ेगा,ग्राउंड में लग रहे बाजार को हटाने की मांग
अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा -8770089979
छेड़छाड़, फब्तियां कसना, चौक-चौराहों पर फालतू
में खड़ा रहना, स्कूल-कोचिंग से आती-जाती लड़कियों को छेडऩा और घूरना अब
मनचलों को महंगा पड़ेगा, क्योंकि अब बिजुरी नगरनिरिक्षक महेंद्र सिंह चौहान ठान ने
लड़कियों को उनके हक व नए कानून का पाठ पढ़ाया है। मंगलवार को
नगर के शासकीय बड़ी
कन्याशाला में चौहान ने
जाकर छात्राओं को उनकी सुरक्षा का तौर-तरीका और सावधानी बरतने की
बातें बताई।उन्होंने कहा कि पुलिस अंकल जैसी है,
इसको अपना मित्र बनाए और
कोई भी बात शेयर करने से संकोच नहीं करें। पुलिस के साथ चलना चाहेेंगे तो आपको
खुशी होगी।
बदमाश आप पर आंखे उठाने से भय खाएगा।
भोपाल
में घटित घटना के बाद पूरे प्रदेश में
महिला अपराध पर रोकथाम और महिलाओं व
स्कूल-कॉलेज की छात्राओं में जागरूकता
लाने के लिए अभियान चलाया है। इसके
तहत बिजुरी पुलिस ने आज नगर की बड़ी
कन्याशाला में जनसंवाद कार्यक्रम का
आयोजन किया गया।
इस मौके
पर यहां पर छात्रा जागृति ने
कहा कि कालरी द्वारा चलाई जा रही बसे उन्हें विद्यालय से बहुत
पहले छोड़ जाती है जिससे आते जाते समय आवारा लोग फब्तियां कस्ते है जिस पर नगर
निरीक्षक ने जल्द ही प्रबंधन से बात कर समस्या के हल का आस्वासन दिया गया जनसंवाद
के दौरान छात्र नेहा,अनिशा ,अंजली ने
कहा कि कहा कि विद्यालय के खेल
ग्राउंड में प्रत्येक बृहस्पतिवार को
लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दिन
उन्हें बहुत असुविधा होती है लोग भीड़ का
फायदा उठाकर धक्का मुक्की करते है
जिसपर नगर निरीक्षक ने नपा एवम प्रसासन
से इस समस्या को पहुचाने की बात
कही।वंही मौहरी ,थानगांव से आने वाली
छात्राओ ने मौहरी नाला तक कालरी बस
आने की मांग की । महेंद्र सिंह चौहान ने
कहा कि किसी भी व्यक्ति को आपको
असहज करने का अधिकार नहीं है, चाहे आप घर पर हो या
सड़कों पर हो, चाहे स्कूल, कॉलेज या सामाजिक समारोह हो। हमारे द्वारा सुरक्षा के लिए 24 घंटे की हेल्प लाइन और पुलिस तुरंत कार्रवाई करने के लिए वहां होगी।
इसमें 1090 और डायल-100 शामिल है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने एमपीई काप एवं मैत्री एप का शुभारंभ किया है। नगरनिरिक्षक
महेंद्र सिंह चौहान का
कहना है कि इन दिनों पुलिस द्वारा जनसंवाद अभियान का आयोजन किया जा रहा
है, वह महिला सशक्तिकरण जैसा ही इसमें पुलिस विभाग के आला अधिकारी नगर सहित आस-पास के स्थानों में स्थित स्कूलों और
कॉलेजों में जाकर छात्राओं से सीधे संवाद कर उनके संदेह को दूर कर उनमें
आत्मविश्वास पैदा कर रहे है।उन्होने नगर में चल रहे चीता स्कार्ट को तत्काल
निर्देषित किया कि विद्यालय खुलने एवम बन्द के समय एकदम मुस्तैद रहने को
कहा गया । इस अवसर पर नगर निरीक्षक महेंद्र सिंह
चौहान ,ए. एस.आई.आलोक सिंह,आरक्षक
विनोद द्विवेद, महिला आरक्षक
बिकेस्वरी सिंह के साथ कन्या शाला के लोमस
द्विवेदी,विमला टोप्पो,मोनाराय,पूनम मिश्रा,शिप्रापांडेय,एकता दुबे,सन्दीप
शर्मा,डोम दत्त सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।


No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com