मप्र शिक्षक संघ के त्रिवार्षिक चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष बने सतेंद्र , विजय उपाध्यक्ष
जबलपुर।
मप्र शिक्षक संघ के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को एमएलबी कन्या शाला के
प्रेक्षागृह में हुए, जिसमें निर्विरोध सतेन्द्र सिंह ठाकुर को जबलपुर
महानगर का अध्यक्ष, विजय कुमार तिवारी, देवेन्द्र कुमार भट्ट, रेणुका जैकब,
सुभाष कोष्टा को उपाध्यक्ष, प्रतिभा दुबे,रतन लाल शर्मा, एडवर्ड
कोषाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए।
नियमित कर्मचारियों की तरह मिले सुविधाएं- राज्य कर्मचारी संघ ने विभिन्न विभागों में पदस्थ कार्यभारित कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति सुविधाएं प्रदान करने की शासन से मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष डीएस बृछलिया ने बताया है कि अग्रवाल वेतन आयोग ने कार्यभारित कर्मचारियों को सुविधाएं प्रदान करने की अनुशंसा की थी, लेकिन इन कर्मचारियों को ये सुविधाएं प्रदान नहीं की जा रही हैं। मप्र राज्य कर्मचारी संघ के सुरेन्द्र पाठक, चन्द्र कुमार आदि ने शासन से मांग की है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अग्रवाल वेतन आयोग की अनुशंसा के तहत नियमित रूप से पदस्थ किया जाए, सेवानिवृत्ति के समय अवकाश समर्पण एवं नकदीकरण भुगतान किया जाए।
अध्यापक नर्मदा परिक्र्रमा में होंगे शामिल
मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेन्द्र दुबे ने बताया कि 12 नवंबर को अमरकंटक से प्रारंभ हुई मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा का प्रवेश1 दिसंबर को तिलवारा तट पर हो रहा है। इस दौरान अध्यापक, शिक्षक व सभी संवर्ग के कर्मचारी परिक्रमा शामिल होकर सरकार द्वारा शिक्षा व शिक्षक विरोधी किए जा रहे कार्यों को रोकने के लिए मां नर्मदा से प्रार्थना करेंगे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com