युवा विगनिजम का संदेश देने साइकिल पर सवार शख्स पहुंचा इंदौर
इंदौर : आल इंडिया साईक्लिंग कैंपेन द्वारा आयोजित जनजागरुकता अभियान के तहत एक शख्स देश के अलग अलग राज्यों में सायकल से एक युवा विगनिजम का संदेश दे रहा है। रोहित इंगले मुंबई से अपनी सायकल पर सवार होकर लगभग 18729 किलोमीटर का सफर कर विगनिजम का संदेश दे रहे है। शनिवार को इसी संदेश के रोहित इंगले इंदौर पहुंचे यहां पीपल फाॅर एनिमल्स इंदौर संगठन के साथ मिलकर उन्होने जागरुकता अभियान चलाया।
दरअसल विगनिजम वेजिटेरियनिजम से बिल्कुल अलग है। वेजिटेरियनिजम का मतलब होता है प्राणियो का भक्षण न करना जबकि विगनिजम वो होता है जिसमे व्यक्ति किसी भी तरह से पशु उत्पादनों का उपभोग नही करता है। ऐसे उत्पादों में दूध तथा उससे बनी सभी खाद्य वस्तुएं शामिल है यहां तक चमडे के उपयोग का भी रोहित विरोध करते है। रोहित के मुताबिक गाय व भैंस सन्धारी प्राणी है वह दूध तभी दे पाती जब वह गर्भवती होकर बच्चे को जन्म देती हे लोगो ने इसे बुरा व्यवसाय बना रखा है और गाय को हर साल कृत्रिम तरीके से गर्भवती बनाकर उसका शोषण करते है। ऐसे में उनके मन में ख्याल आया कि सन्धारी प्राणी की पीडा को जन जन तक पहुंचाये और गाय की पीडा के प्रति लोगो को जागरुक करे। मुंबई से शुरु किए गए अभियान में जानवरो पर शोषण का बहिष्कार करने के साथ ही लोगो को उपाय भी बताते हुए दूध की बजाय बादाम से बना दूध उपयोग में लाया जा सकता है। वही उन्होने ये भी बताया कि चमडा, वूलन सहित जानवरो से बने उत्पादों का बहिष्कार करे। रोहित की सायकल यात्रा 18729 किलोमीटर की यात्रा मंबई से शुरु हुई थी इसके बाद वे सूरत, बडोदरा, अहमदाबाद, गांधी नगर, रतलाम तक यात्रा कर चुके है और शनिवार को इंदौर में वे शाम 4 बजे शहर के बहुचर्चित स्थान 56 दुकान पर जनजागरुकता कैम्प में भाग लेगें इसके बाद वे अपनी सायकल विगनिजम के संदेश को लेकर उदयपुर, जोधपुर, हरियाणा, पंजाब, जम्मू सहित देश के अन्य राज्यो में जाकर सायकल यात्रा का समापन मुंबई में करेगें।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com