-->

Breaking News

सोशल मीडिया सूचना पहुंचाने का सशक्त माध्यम : शिवराज डाबी


शिवपुरी : सोशल मीडिया सूचना पहुंचाने का सशक्त माध्यम है, इसके जरिए सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने आसानी से पहुंचाया जा सकता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में युवाओं व सोशल मीडिया का अहम योगदान रहा । हमें तकनीक के माध्यम से अधिक से अधिक आमजन के बीच शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचना है। यह बात भाजपा आईटी व सोशल मीडिया की जिला बैठक में प्रदेश संयोजक आईटी व सोशल मीडिया शिवराज डाबी ने कही।

श्री डाबी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात को भी सभी कार्यकर्ताओं ने सुना है, जिसमें उन्होंने 26 सितंबर को आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रदांजलि देते हुए कहा है कि आतंकवाद ने मानवता को ललकारा है, आज पूरा विश्व पूरी ताकत सेआतंकवाद से मुकाबला कर रहा है। बैठक में कोलारस के सभी सेक्टरों के प्रभारी नियुक्त किए गए। कोलारस विधानसभा प्रभारी रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सभी मीडिया प्रभारी अपने-अपने सेक्टरों में कार्यकर्ताओं को जोड़कर योजनाओं की जानकारी के माध्यम से संगठन को मजबूत करें।

उत्सव वाटिका में आयोजित इस बैठक में आईटी विभाग के सह संयोजक आशीष अग्रवाल, अभिनंदन त्यागी, प्रतीक शुक्ला, प्रदीप जोशी संभागीय संगठन मंत्री, सुशील रघुवंशी जिलाध्यक्ष, देवेंद्र भार्गव जिला संगठन मंत्री के आतिथ्य में संपन्न हुई। जिसमें जिला महामंत्री राजकुमार खटीक, देवेंद्र श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी डॉ राकेश राठौर, जिला संयोजक गणेश धाकड़, अंकित सक्सेना, गोपाल श्रीवास्तव, मुकेश रघुवंशी, विशोक व्यास, प्रतीक शर्मा, प्रदीप धाकड़, जय सिंह राजावत आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com