-->

Breaking News

किसान को बैलगाड़ी पर लाना चाहते हैं सिंधिया : रूस्तमसिंह


शिवपुरी। कोलारस विधानसभा उपचुनाव में लगातार भ्रमण पर रहे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा बीते रोज की गई विशाल रैली के पहले बैलगाड़ी पर बैठकर आने को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह ने ढोंग करार दिया है। श्री सिंह ने क्षेत्रीय सांसद को सबसे बड़ा ढोंगी बताते हुए कहा है कि क्या बैलगाड़ी पर बैठकर किसान को ट्रैक्टर की बजाय वह बैलगाड़ी पर ले जाना चाहते हैं यह बयान उन्होंने उस वक्त दिया जब वह भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी के गृह गांव में एक जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि जो सिंधिया बीजेपी वालों को ढोंगी कह रहे हैं कोई उनसे पूछिए कि उनकी सरकार में किसानों से 17 प्रतिशत ब्याज लिया जाता था, जो बीजेपी के कार्यकाल में जीरो परसेंट पर दिया जा रहा है और उसमें भी 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com