कमलनाथ बोले - प्रदेश में कोयला व बिजली संकट..फिर भी मोदी सरकार के खिलाफ मौन क्यों है शिवराज?
भोपाल: प्रदेश में बिजली उत्पादन तेजी से घट रहा है। कम बारिश के कारण पानी से बिजली का उत्पादन बंद हो गया है। कोयले के भंडार पर भी खतरा मंडरा रहा है। वहीं प्रदेश में महंगी बिजली भी लोगों को लिए बड़ी परेशानी का मुद्दा बना हुआ है। महंगी बिजली के मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर शिवराज सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर सवाल किया है कि मोदी सरकार के खिलाफ शिवराज मौन क्यों हैं।
कमलनाथ ने कोयला और बिजली संकट पर घेरते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है शिवराज सरकार खुद स्वीकार रही है प्रदेश में कोयला व बिजली संकट ...करोड़ों रुपये खर्च कर तीन गुना महँगी दर पर बिजली खरीद रही सरकार...फिर भी मोदी सरकार के खिलाफ मौन शिवराज ? अब तो प्रदेश हित के लिये शिवराज सिंह चौहान को मोर्चा खोलना चाहिये...कांग्रेस समर्थन में खड़ी होगी।
कमलनाथ ने इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के 12 साल पूरे होने पर हमला बोलते हुए पत्र लिखकर 12 सवाल किये थे| उन्होंने किसानों की आत्महत्या - खेती लाभ का धंधा -भावांतर योजना -सरकारी ख़ज़ाने व क़र्ज़ - किसानों की क़र्ज़ माफ़ी -महिला अपराध व दुष्कर्म की घटनाएं - विकास यात्रा व एमपी के 8 अति पिछड़े शहरों - नई रेत नीति - शराब बंदी - कोयला संकट - राष्ट्रीय राजमार्गों की दुर्दशा - उपवास - पेट्रोल -डीज़ल - भ्रष्टाचार - कुपोषण - नर्मदा यात्रा - वृक्षारोपण-बिजली -स्वास्थ्य -शिक्षा को लेकर शिवराज सरकार पर सवाल दागते हुए उनसे इसका जवाब मांगा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com