हिन्दू महासभा द्वारा नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने से बौखलाई कांग्रेस, जलाए सरकार के पुतले
ग्वालियर : हिन्दू महासभा द्वारा नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने से बौखलाई कांग्रेस ने प्रशासन को प्रतिमा हटाने के लिए कल तक का अल्टीमेटम दिया है। उससे पहले आज दोपहर तक पांच ब्लॉकों में सरकार के पुतले फूंके गए। शाम को शेष दिन ब्लॉकों में पुतले फूंके जाएंगे।
मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू ने कलेक्टर को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ओर से दिए गए अल्टीमेटम में कहा कि भारत की आजादी के आंदोलन के जननायक, स्वाधीनता आंदोलन में त्याग, बलिदान, कुर्बानी करने वाले शहीदों के महात्मा गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रतिमा भाजपा की केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मप्र की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री चौहान, भाजपा नगर निगम की सहमति से हिंदू महासभा कार्यालय दौलतगंज में स्थापित की गई, जो भारत के 125 करोड़ देशवासियों के हृदय पर कुठाराघात है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नाथूराम गोडसे की प्रतिमा 3 दिन में हटाए जाने का प्रस्ताव दिया गया है, 19 नवंबर को अल्टीमेट की अवधि समाप्त होगी इस अवधि में प्रतिमा नही हटाई गई तो शहर जिला कांग्रेस कमेटी निर्णायक निर्णय करेगी। उधर प्रतिमा हटाने के लिए दबाव बनाने की रणनीति के तहत आज सुबह 10 बजे महाराज बाडे पर नवीन परांडे के नेतृत्व में सरकरा का पुतला दहन किया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे बारादरी चौराहा रमेश पाल, 11.30 बजे इंदरगंज चौराहा पर प्रमोद पांडे, दोपहर 12 बजे गश्त का ताजिया पर अनिल गुप्ता, 12.30 बजे कंपू, सुरेश पहलवान के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। 12.40 बजे नवीन भदकारिया और 1 बजे किला गेट पर केशव मांझी के नेतृत्व में पुतला जलाया गया वहीं शाम 4 बजे फूलबाग चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला जलाया जाएगा।
प्रशासन पर बरसे कांग्रेसी
कांग्रेस प्रवक्ता रघुराज राजपूत ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 16 नवंबर को पत्र क्र. क्यु/री-एडीएम/9-18/15/2017 के द्वारा हिंदू महासभा को दिया गया नोटिस खानापूर्ती है। तत्काल प्रतिमा हटाने के आदेश दिए जाएं, हिंदू महासभा कार्यालय को सील किया जाए। साथ ही प्रतिमा लगाने वाले एव ंप्रतिमा बनाने वाले पर राष्ट्रद्रोह का प्रकरण दर्ज किया जाए।
कांग्रेस प्रवक्ता रघुराज राजपूत ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 16 नवंबर को पत्र क्र. क्यु/री-एडीएम/9-18/15/2017 के द्वारा हिंदू महासभा को दिया गया नोटिस खानापूर्ती है। तत्काल प्रतिमा हटाने के आदेश दिए जाएं, हिंदू महासभा कार्यालय को सील किया जाए। साथ ही प्रतिमा लगाने वाले एव ंप्रतिमा बनाने वाले पर राष्ट्रद्रोह का प्रकरण दर्ज किया जाए।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com