कटनी : विद्युत मंडल पर फूटा गुस्सा, हंगामा-चकाजाम
बाकल के खमतरा गांव में ठेका श्रमिक की करंट से मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बाकल विधुत वितरण केंद्र में सुधार कार्य दौरान खमतरा निवासी विद्युत ठेका कर्मी रामस्वरूप पटैल पिता गंगाराम पटैल नामक युवक की करंट से हुई मौत के मामले में गुस्साएं ग्रामीणों ने दूसरे दिन सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया।
कटनी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना सुरक्षा उपकरणों के विभागीय कर्मचारियों द्वारा रामस्वरूप से जबरन तकनीकी कार्य कराया जा रहा था। इसी के चलते वह हादसे का शिकार हो गया। इतना ही नहीं करंट लगने पर हालत बिगड़ने के दौरान इलाज में भी देरी की गई। यदि समय पर उपचार मिल जाता तो रामस्वरूप को बचाया जा सकता था।

विदित हो कि शनिवार देर शाम बाकल समीपी ग्राम खमतरा 25 वर्षीय रामस्वरूप पटेल खमतरा रोजाना की तरह अधिकारियों के कहने पर विधुत लाइन ठीक करने खम्भे पर चढ़ा और करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही रामस्वरूप पोल से नीचे गिर गया। जिसे पास मौजूद कर्मचारियों ने उपचार के लिए निजी डॉक्टर को दिखाया, डॉक्टर ने सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। विधुतकर्मियो ने परिजनों को बिना सूचना दिए बहोरीबंद अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रामस्वरूप ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।
लापरवाही से गई जान
सवाल उठता है कि कर्मचारी को क्या बिना लाइन बंद किए एवं बिना सुरक्षा उपकरणों के ही विधुत लाइन ठीक करने चढ़ा दिया गया। अधिकारियों की लापरवाही से युवा कमर्चारी की जान चली गई। मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने खमतरा मोड़ पर प्रदर्शन कर लापरवाह विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कायर्वाही करने की माँग की। अधिकारियों की समझाइश के बाद मामले को शान्त किया गया तब जाकर यातायात चालू हो सका।
कमियों पर हो रही लीपापोती
बता दे कि विभाग की लापरवाही हर जगह देखने मिल रही है। जगह जगह खुली केबले,पब्लिक प्लेस में बड़े-बड़े ट्रांस्फार्मर लगा दिए गए हैं जो बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे है। बाबजूद लापरवाह विभाग अपनी कमियों को सुधारने की वजाह लीपापोती करने मैं जुटा है।

आश्वासन पर खत्म हुआ धरना
युवक की मौत के बाद सुबह करीब 9 बजे से पूर्वान्ह के 11.30 बजे तक मुख्य मार्ग पर बैठे ग्रामीणों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन की खबर के बाद तहसीलदार राजेश तिवारी, एसडीओपी कमला जोशी, जनपद उपायक्ष शंकर महतो आदि मौके पर पहुंचे और परिजनों तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकाधिक मुआवजा दिलाये जाने के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म हुआ।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com