-->

Breaking News

दस्तावेज गायब होने पर सूचना आयोग ने चिकित्सा शिक्षा संचालनालय को जारी किया नोटिस


भोपाल। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय से व्यापमं घोटाले से संबंधित दस्तावेजों के गायब होने और आयोग को गुमराह करने पर मंगलवार को राज्य सूचना आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले में आयोग में अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी।
साल 2014 में व्यापमं संचालक ने निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश से जुड़े व्यापमं घोटाले की गोपनीय जानकारियां कार्यवाही के लिए चिकित्सा संचालनालय को दी थी। सूचना आयोग मे आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे की याचिका पर सुनवाई के दौरान चिकित्सा संचालनालय ने जवाब दिया कि वांछित दस्तावेज उपलब्ध नही है और उन्होंने व्यापमं से अभिलेख मांगे है।
आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे के अनुसार चिकित्सा संचालनालय ने साजिश के तहत व्यापमं से मिले दस्तावेजों को गायब करा कर भ्रष्टतंत्र को संरक्षण दिया हैं। सूचना आयोग ने जानकारी न देने और गुमराह करने के आरोप में चिकित्सा शिक्षा संचालक उल्का श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक शशिबाला सिंह, एके जैन, गांधी मेडिकल कालेज और ओएसडी एसके पटने को नोटिस जारी कर आयोग तलब किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 दिसम्बर को है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com