यह भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों की प्रतिबद्धता में फर्क: मौर्य
मध्यप्रदेश में बुंदेलखंड अंचल का विकास हुआ
उत्तरप्रदेश का बुंदेलखंड अंचल पिछड़ेपन के गर्त में
सतना (चित्रकूट)। उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुंदेलखण्ड मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में फैला हुआ है। लेकिन मध्यप्रदेश के बुंदेलखण्ड अंचल में जनजीवन खुशहाली की ओर बढ़ा है। बिजली, पानी सड़क, स्वास्थ्य की सुविधाएं यह प्रचुर है, जबकि उत्तरप्रदेश की कोख में बुंदेलखण्ड अंचल विकास के लिए सिसक रहा है। यही भाजपा और गैर भाजपा दलों में फर्क है। अब सत्ता में आने के बाद भाजपा ने जतन आरंभ किया है, भाजपा विकास की पर्याय हैं। आपने चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के पगारखुर्द में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 9 नवम्बर को उपचुनाव मतदान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान की गरीब कल्याण और विकास की प्रतिबद्धता तथा कमल के निशान को याद करके मतदान करने का आमजन से आग्रह किया। भाजपा प्रत्याशी श्री शंकर दयाल त्रिपाठी को विजयी बनाकर चित्रकूट सीधा मध्यप्रदेश सरकार और दिल्ली में नरेंद्र मोदी सरकार से जुड़कर विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।
मौर्य ने कहा कि परम पावन चित्रकूट के दर्शनों को आता रहा हूॅ। आज हालात बदले हुए हैं। जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी मुझे यहां पहुंचना कष्ट साध्य होता था। समझ में नहीं आता था कि मध्यप्रदेश में सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है। आज मध्यप्रदेश की सड़के गुणवत्ता में किसी भी विकसित देश से मुकाबला करती हैं। मध्यप्रदेश को भाजपा सरकार ने चमन बना दिया है। यहां कृषि के क्षेत्र में उत्पादकता का कीर्तिमान बना है। विकास की दर दहाई मंे है। भारतीय जनता पार्टी आम आदमी की खुशहाली क्षेत्रीय विकास की गारन्टी है।
केशव मौर्य ने कहा कि आज जब जनता ने कांग्रेस के लंबे शासनकाल के बाद कांग्रेस को ठुकरा दिया है। श्री राहुल गांधी, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मेादी से तीन साल का हिसाब मांगते शर्म का अनुभव नहीं करते। दुनिया श्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्याें से अभिभूत है। विश्व बैंक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष भारत को दुनिया का सबसे तीव्र गति से विकास करने वाला देश मानता है। लेकिन राहुल गांधी सिर्फ सवाल पूछ रहे हैं। नेहरू गांधी वंश को पिछले 6 दशकों का हिसाब देना होगा। यूपीए सरकार के दस वर्षों में जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, घोटालों, असुरक्षा से परेशान थी। राहुल गंाधी रिमोट से सरकार चलाते थे। संविधान की सत्ता के बजाय देश में माॅ-बेटा की सत्ता थी। आज राहुल गांधी महंगाई बढ़ने की बात करते हैं। जबकि हकीकत यह है कि पिछले तीन वर्षों में देश में श्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक, आर्थिक मोर्चा पर जो सुखद परिवर्तन किया है, नोटबंदी, जीएसटी से भारत दुनिया के कारोबारियों का पसंदीदा देश बना है।
मौर्य ने कहा कि जनता और कार्यकर्ता मतदान केंद्र संभालें, जनता का समर्थन भाजपा के साथ है। कार्यकर्ताओं को इस समर्थन को मतदान में बदलना है। आपने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे अपने-अपने मतदान पर चैकस रहें। विजय का द्वार मतदान केंद्र से खुलता है। बूथ जीतेंगे तो चित्रकूट उपचुनाव में शंकर दयाल त्रिपाठी जीतेंगे। कमल की विजय क्षेत्रीय विकास की जीत होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com