-->

Breaking News

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले बैंकर्स एवं खिलाड़ी हुए पुरस्कृत


शिवपुरी : खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्ल्खेनीय कार्य करने वाले बैंकर्स, अधिकारी, स्वसहायता समूहों के सदस्य एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रमाण-पत्र प्रदाय किए।

 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम के लक्ष्य मार्च 2018 में पूर्ण करने की अपेक्षा अक्टूबर 2017 में ही पूर्ण करने पर विजया बैंक शिवपुरी, सिडिकेंट बैंक शिवपुरी, देना बैंक शिवपुरी, बैंक ऑफ बड़ौदा शिवपुरी, पंजाब नेशनल बैंक इंदार एवं डूडर, मध्यांचल ग्रामीण बैंक भौती और इलाहबाद बैक के शाखा प्रबंधक को सम्मानित किया। इसी प्रकार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का विभिन्न खेलों में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में कराते खिलाड़ी पलाश समाधिया, जुडो खिलाड़ी कु.सलोनी सेन, अजीत जाटव, कु.निकिता कुशवाह, कु.नैना शर्मा, हेण्डवाॅल खिलाड़ी कु.मुस्कान खांन, कु.शिवानी धाकड़, कु.हिमांशी सोनी, प्रमोद यादव, हिमांशु मिश्रा, कुस्ती खिलाड़ी बलराम, अवनीत यादव, बेडमिन्टन खिलाड़ी कु.विशाखा पाण्डे, फुटबाल खिलाड़ी सोहेब खांन, सहायक प्रशिक्षक योगा राजेश प्रजापति को भी सम्मानित किया गया। इसी प्रकार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शिवपुरी के ग्राम मायापुर की आमकुण्डी महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित किया गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com