पुरानी रंजिश में लड़कों का आपसी विवाद पहुँचा मऊगंज थाने
मऊगंज , रीवा । पुरानी कहासुनी के चलते शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि आज दोनों गुटों को थाने की शरण लेनी पड़ी।प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित दुबे, ग्राम घुरेहटा की मऊगंज में दुकान है।उसके यहां काम करने वाले निकित तिवारी ग्राम सुन्दरपुरवा की कुछ लड़कों से कई दिनों से अनबन चल रही थी। निकित तिवारी का आरोप है कि कुछ लड़के आज करीब 12 बजे दुकान में आये और उसके साथ मारपीट की।इसके चलते निकित को लेकर एक पक्ष शाम करीब 7 बजे थाने पहुँच गया।देखते ही देखते दूसरा पक्ष भी अपने कुछ साथियों के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे गया।।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मऊगंज थाना प्रभारी हरीश दुबे ने दोनों पक्षों की अपने ही चैम्बर में क्लास ले ली और उन्हें आपसी सुलह का एक मौका दिया।।बता दें कि एक पक्ष के निकित तिवारी को अभी नाबालिग बताया जा रहा है।
ख़बर लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने में रहे मौजूद।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com