रीवा : मौत पर गुस्साए लोगों ने 100 डायल वाहन में की तोडफोड़
नईगढ़ी , रीवा । थाना क्षेत्र के अष्टभुजा धाम माता मंदिर के सामने सडक दुर्घटना मे एक की मौत ।जनता मे आक्रोस लगाया जाम ।कई घंटे बाद पहुंचा जिम्मेदार पुलिस अमला ।
घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति की बहन का कुछ दिन पहले देहावसान हो गया था।जिसमें शामिल होने वह उत्तरप्रदेश जा रहा था। युवक अष्टभुजा धाम माता मंदिर के सामने डिवाइडर पर बैठकर बस का इंतजार कर रहा था।।तभी UP की ओर जाने वाले एक डीजे वाले की गाड़ी ने युवक को ठोकर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।।बताया जा रहा है कि डीजे वाला किसी बारात में UP से यहाँ आया था, जो वापस लौट रहा था।
घटना की सूचना मिलने पर जब FRV वाहन मौके पर पहुँचा तो गुस्साए लोगों ने 100 डायल वाहन मे तोडफोड की व कर्मचारी प्रदीप मिश्र पर भी लाठी से हमला कर दिया । पुलिश बल से भी हाथा पाई की जानकारी मिल रही है।
वहीँ लोगों का कहना है कि पुलिस 2 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुँची।।स्थित को लेकर अभी क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
इनका कहना है --------
अभी मैं छुट्टी पर चल रहा हूँ।
थाना प्रभारी , नईगढ़ी।
तहसीलदार द्वारा हमें सूचना दी गई जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए FRV वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया था। लोगों द्वारा हमें कोई सूचना नहीं मिली।अभी हमारे पास पुलिसबल की भी कमी है।
प्रधान आरक्षक , नईगढ़ी

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com