-->

Breaking News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान के गढ़ में कांग्रेसियों का जश्न


खंडवा : भाजपा सुप्रीमो नंदकुमारसिंह चौहान के क्षेत्र में कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया। चित्रकूट में जीत शानदार जीत के बाद बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन व बड़वानी में कांग्रेसियों ने आतिशबाजी करते हुए जमकर थिरके। इसके बाद कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए। आपको बता दें भाजपा और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का क्षेत्र खंडवा है। यहां से प्रदेश की कांग्रेस और भाजपा की राजनीति चलती है।

बुरहानपुर में कमल चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी की। वहीं घंटेभर तक मुख्य चौराहे पर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व विधायक रविंद्र महाजन, हमीद काजी, अजय उदासीन, आरीफ बेग, किशोर पाटील, उबेद शेख, अमर यादव, अरुण जोशी, इंद्रसेन देशमुख, जयपाल नवानी आदि मौजूद थे। सियासी प्रतिष्ठा का विषय बनी चित्रकूट सीट पर सत्ताधारी दल भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

चित्रकूट से कांग्रेस का वनवास खत्म
निमाड़ में कांग्रेसियों का कहना है कि श्रीराम का वनवास चित्रकूट से खत्म हुआ था। उसी तरह कांग्रेस का भी प्रदेश में वनवास खत्म हुआ है। यहां कांग्रेस की शानदार जीत ने इसका संकेत दिया है। खंडवा, बुरहानपुर, सेंधवा, बड़वानी व खरगोन में भी कांग्रेसियों में जश्न का महौल है।
 
ये जीते चित्रकूट में
सियासी प्रतिष्ठा का विषय बनी चित्रकूट सीट पर सत्ताधारी दल भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा प्रत्याशी शंकर दयाल त्रिपाठी को 14133 मतों से हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी को कुल 66810 मत मिले।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com