यह जनादेश शिवराज सरकार के प्रदेश से वनवास की शुरुआत : कमलनाथ
भोपाल : चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने 14333 मतों से शानदार जीत हासिल की है। इस जीत से कांग्रेस में ख़ुशी की लहार दौड़ गई है। प्रदेश भर में कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। एक दूसरे को जीत की बधाई देने का दौर जारी है। कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने सभी कार्यकर्ताओं को चित्रकूट फतह की जीत की बधाई दी है।
कांग्रेस का विजयरथ अब नहीं रुक सकता
कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने ट्वीट कर जीत की बधाई दी है, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है। "चित्रकूट उपचुनाव मे कांग्रेस की जीत पर सभी मतदाताओ का आभार, कांग्रेस प्रत्याशी व सभी कांग्रेसजनो को जीत की बधाई, यह जनादेश शिवराज सरकार के प्रदेश से वनवास की शुरुआत है, Bjp व शिवराज,कांग्रेस के विजयरथ को अब नही रोक सकते, चित्रकूट का इतिहास मूँगावली व कोलारस मे भी कांग्रेस दोहरायेगी।
सिंधिया ने दी जीत की बधाई
गुना सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर सरकार पर भी निशाना साधा है। सिंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा है। "अटेर के बाद अब चित्रकूट की जीत से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश अब भाजपा के कुशासन से मुक्ति चाहता है। चित्रकूट की जनता का आभार, कांग्रेस प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को बधाई!"

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com