-->

Breaking News

ट्रंप डरपोक, देंगे ‘सजा-ए-मौत’: उत्तर कोरिया



प्योंगप्यांगः  उत्तर कोरिया में सत्तारूढ़ पार्टी के अखबार रोडोंग सिन्मन में छपे एक संपादकीय  में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति गुस्सा देखने को मिला है। उसमें पिछले हफ्ते ट्रंप के उत्तर कोरिया के दौरे का जिक्र है, जिसमें राष्ट्रपति ने सियोल में राजनेताओं के बीच एक भाषण में रद्द कर दिया था। उन्होंने तब उत्तर कोरिया को चालाक तानाशाही वाला देश कहा था।

यहां के सरकारी मीडिया ने किम जोंग का  अपमान करने पर ट्रंप की आलोचना करते ट्रंप को मौत की सजा देने की वकालत की है। यही नहीं, उत्तर कोरिया सीमा दौरा रद्द करने पर यहां के सरकारी मीडिया ने ट्रंप कोडरपोक बताया है। संपादकीय के मुताबिक, उनका (ट्रंप का) सबसे बुरा जुर्म कभी माफ नहीं किया जाएगा, जिसमें उन्होंने एक सर्वशक्तिमान नेतृत्व की गरिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। उन्हें पता है कि वह एक जघन्य अपराधी हैं, जिसे कोरियाई जनता मौत की सजा सुनाएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com