-->

Breaking News

वीडियो वायरल : धोनी ने अपने डॉग को कराई ऐसी ट्रेनिंग



नई दिल्ली: धोनी जब भी घर पर होते हैं तो वो अपने डॉग्स के साथ टाइम बिताते हैं. सोशल मीडिया पर भी उनका वीडियो सामने आ जाता है. कभी उनके साथ खेलते हुए तो कभी ट्रेनिंग देते हुए. धोनी बहुत बड़े डॉग लवर हैं. ये बात को किसी से नहीं छिपी है. ग्राउंड पर भी वो सेक्यूरिटी स्टाफ के डॉग्स के साथ खेलने लगते हैं. धोनी फिलहाल टीम इंडिया से जुड़े नहीं हैं क्योंकि टीम इंडिया श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है और धोनी टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में वो फैमिली को पूरा टाइम दे रहे हैं और उनके साथ ही एन्जॉय कर रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है जिसमें वो अपने डॉग को ट्रेनिंग दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
धोनी अक्सर अपने डॉग्स के साथ वीडियो या फोटो पोस्ट करते हैं. इस बार भी उन्होंने डॉग के साथ वीडियो अपलोड किया है. वीडियो में दो डॉग नजर आ रहे हैं. जिसमें ट्रेनिंग कर रहा डॉग का नाम जोया है तो वहीं बगल में चल रहे डॉग का नाम लिली है. धोनी ने कैप्शन में लिखकर इस बात की जानकारी दी है. इस वीडियो में वो जोया को सर्कल पर कूदने की ट्रेनिंग दे रहे हैं. धोनी जोया को सर्कल तक ले जाते हैं जिसके बाद जोया कूद लगाता है. इस वीडियो को अबी तक 13 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

इससे पहले धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो फ्लाइट में फैन्स से बचने के लिए टॉवल ढाक लेते हैं. ये वीडियो साक्षी धोनी ने बनाया था और एक वीडियो में धोनी सामने चुपचाप खड़े हैं तो साक्षी उनके मजे लेते दिख रही हैं. बता दें, धोनी को अब 10 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. जो टेस्ट सीरीज के बाद शुरू होगी. तब तक धोनी घर में ही परिवार वालों के साथ एन्जॉय करेंगे.

A post shared by @mahi7781 on

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com