राम रहीम की बेटी हनीप्रीत की चार्जशीट आज कोर्ट में पेश होगी
पंचकूला : राम रहीम की राजदार अौर पंचकूला हिंसा की आरोपी हनीप्रीत के गुनाहों का चिट्ठा पंचकूला पुलिस ने तैयार कर लिया है। आज पुलिस हनीप्रीत के खिलाफ जिला अदालत में आरोप पत्र दाखिल करेगी। इस मामले में हनीप्रीत के अलावा डॉ. आदित्य, पवन इंसा, सुरेंद्र धीमान, दिलावर, दान सिंह, चमकौर सिंह, महेंद्र इंसा भी आरोपी हैं। इस मामले में फिलहाल डॉ. आदित्य और महेंद्र इंसा फरार चल रहे हैं। जबकि पवन इंसा अभी भी पुलिस रिमांड पर है।
इस मामले में पुलिस को सप्लीमेंटरी चालान भी पेश करना पड़ सकता है, क्योंकि डॉ. आदित्य के पास मामले में कई अहम जानकारियां हैं। जिसकी गिरफ्तारी होना अभी बाकी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को जो सुराग मिलेंगे, उनका जिक्र सप्लीमेंटरी चालान में किया जाएगा। पुलिस अब तक डेरे से जुड़े कुल 155 केसों में से 150 में चालान पेश कर चुकी है। 5 मामलों में 15 से 20 आरोपियों की गिरफ्तारियां बाकी हैं। पंचकूला पुलिस की 9 एसआइटी ने 155 एफआइआर पर जांच शुरू की थी। गाडिय़ों को आग लगाने के मामलों में अलग-अलग 50 से ज्यादा चालान हैं। एक केस में 15 से लेकर 100 लोगों तक को आरोपी बनाया गया है। इन मामलों में अफसर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस को गवाह बनाया गया है।
सूत्रों के अनुसार इस मामले में फरार चल रहे डॉ. आदित्य के खिलाफ पुलिस जल्द ही इनाम घोषित कर देगी। पंचकूला पुलिस ने डीजीपी हरियाणा को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है, जिसमें पुलिस ने कहा है कि डॉ. आदित्य पर इनाम घोषित होना चाहिए। आदित्य पर पुलिस 1 लाख रुपए का इनाम घोषित करने पर पर विचार कर रही है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com