चौकीदारों के भरोसे पंचायत सप्ताह में एक बार पहुंच रहे सचिव जमुडी, सकरा पंचायत के कार्य हो रहे प्रभावित
चौकीदारों के भरोसे पंचायत सप्ताह में एक बार पहुंच रहे सचिव
जमुडी, सकरा पंचायत के कार्य हो रहे प्रभावित
अनूपपुर/ प्रदीप मिश्रा -8770089979
जैतहरी जनपद के ग्राम पंचायत जमुडी में लगातार सचिव के न पहुंचने से पंचायत के कार्य इन दिनों ठप्प सा पड गया है राजनैतिक संरक्षण प्राप्त सचिव लगातार लापरवाही अपने कार्य के प्रति करते जा रहें है वहीं महिला सचिव होने का फायदा भी उठाते है जो कि लोगो में भय बनाकर पंचायत में राज कर रही है जमुडी पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि सचिव पंचायत भवन में सप्ताह मंे एक बार दिखाई देते है कोई भी काम पडे तो ग्रामीणों को अनूपपुर उनके निवास में जाना पडता है जमुडी सरपंच ने बताया कि सचिव कभी कभार आते है और चौकीदार पंचायत खोलता है मैं बराबर आता हूं लेकिन सचिव के न आने से पंचायत के काम प्रभावित हो रहे है कई बार सचिव को इस संदर्भ में बताया गया लेकिन अभी तक कोई सुधार नही हो रहा है और ग्रामीणों को अपने काम के लिए पंचायत छोड अनूपपुर जाना पडता है।
सकरा सचिव भी रहते है गायब
सकरा पंचायत भी इन दिनों सचिव की मनमाने रवैये से परेषान है सचिव पंचायत में हाजरी लगा गायब हो जातें है तो कभी आते ही नही और जब ग्रामीण परेषान होते है तो छोटे से काम के लिए पेट्रोल लगा वाहनों में पैसा खर्च कर घर पहुंचते है लगातार हालात बदलने का नाम नही ले रहे है और इनको किसी का कोई डर भय नही है ।
इनका कहना है
शिकायत मिली है नोटिस भेजकर जवाब मांगा जायेगा।
संतोष वाजपेयी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद जैतहरी
संतोष वाजपेयी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद जैतहरी

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com