देवास : नगर निगम परिसर में कांग्रेसियो का हाई वोल्टेज हंगामा, तोड़ दी कमिश्नर की नेम प्लेट
देवास। नगर निगम परिसर में सोमवार को कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। जब कांग्रेसी आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे तब निगम के कक्ष में निगमायुक्त नहीं मिले तो गेट पर लगी निगमायुक्त के नाम की नेम प्लेट भी कांग्रेसियों ने तोड़ दी और निगमायुक्त कक्ष में लात भी मारी, दरअसल उज्जैन रोड़ तिराहे पर कांग्रेसियों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के पास बैठकर एक मौन धरना प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों की मांग थी कि उज्जैन तिराहे पर लगी डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा और सिविल लाइन चौराहे पर लगी इंदिरा गांधी की प्रतिमा के आसपास सौंदर्यीकरण किया जाए। इसी मामले में कांग्रेसी बड़ी संख्या में निगम पहुंचे और जमकर नारेबाजी की गई। हंगामा देख निगम में कोतवाली से पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था।
कांग्रेसियों की मांग थी कि वह निगमायुक्त को ही ज्ञापन देंगे, लेकिन सोमवार को टीएल बैठक होने से निगमायुक्त कलेक्टर कार्यालय में थे। निगमायुक्त ने ज्ञापन लेने के लिए एक अन्य अधिकारी को निगम पहुंचा दिया था, लेकिन कांग्रेसी निगमायुक्त को ही ज्ञापन देने पर अडे रहे और जब कक्ष में नगर निगम कमिश्नर नही मिले तो उन्होंने जमकर हंगामा कर डाला और गेट पर लगी आयुक्त विशाल सिंह नाम की नेम प्लेट भी उखाड़ दी। शहर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के नेताओं ने मांग की है कि 6 दिसंबर तक इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल और अंबेडकर प्रतिमा स्थल का सौंदर्यकरण नहीं किया तो नगर निगम का घेराव कर निगम बंद करवाएंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com