-->

Breaking News

शिवराज सरकार की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, उलटी की शिवराज की फोटो


सीहोर। अखिल भारतीय हिन्दु महासभा ने ग्वालियर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गोली मारकर उनकी हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की विधि विधान से मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की, इसको लेकर पूरे देश में राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस गोडसे के मंदिर के विरोध में मैदान में उतर आई है। कांग्रेस अनेकों स्थानों पर पुतले दहन कर नाथूराम गोडसे की मूर्ती हटाने तथा मूर्ति लगाने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा कायम करने की मांग कर रही है। इस बीच सीहोर में कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

सीहोर के कांग्रेस नेताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव के इलाके में गोडसे की मूर्ति हटाने , राष्ट्रदोह का प्रकरण पंजीबद्ध कराये जाने व मुख्यमंत्री के इस्तिफे की मांग को लेकर अनूठा प्रदर्शन किया। कोंग्रेसियों ने शिवराज सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया| इसके साथ में मौके पर महात्मा गाँधी की तस्वीर लगाई और सीएम शिवराज की तस्वीर उल्टा लगाकर विरोध किया।

 कांग्रेस का आरोप है  प्रदेश सरकार द्वारा महात्मागांधी को अपमानित करने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। नाथूराम गोडसे की मूर्ती हटाने तथा मूर्ति लगाने वालों पर राष्ट्रद्रोही मुकदमा कायम हो। इस मौके पर  सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कटारे, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओम वर्मा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, सीहोर जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय पार्षद श्रीमति आरती नरेन्द्र खंगराले, डॉ.अनीस खान, राजाराम बड़े भाई, नपा में प्रतिपक्ष नेता रामू चौधरी, विवेक राठौर, रमेश राठौर उपस्थित रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com