-->

Breaking News

रोजगार की तलाश में मुंबई गए युवक का एक लड़की पर आ गया दिल फिर...


सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। बताया गया कि, रोजी-रोटी की तलाश में एक युवक मुंबई गया था। लेकिन वह रोजी-रोटी की तलाश तो नहीं कर पाया, बल्कि जीवनसाथी की तलाश कर अपने घर भगा लाया। लड़की के परिजनों को जब मामले की भनक लगी तो पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पूछताछ में आरोपी संदेही किरायेदार निकला। इसलिए सीधी पुलिस से संपर्क किया गया।

सीधी कोतवाली पुलिस ने युवक की कुंडली खंगाली तो मामला सही निकला। उधर, तुरंत मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई। मुंबई पुलिस ने सीधी पुलिस की मदद से नाबालिग लड़की सहित आरोपी को पकड़ लिया है। चूंकि मामले की कायमी मुंबई पुलिस के पास दर्ज है इसलिए आरोपियों को मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मकान मालिक की लड़की से हो गया प्रेम-प्रसंग
बताया गया कि सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत अमरवाह पूर्व टोला निवासी अनिल केवट पिता ठाकुरदीन कुशवाहा 21 वर्ष कुछ दिनों पहले मुंबई नौकरी की तलाश के लिए गया था। जहां वह न्यू मुंबई में अंकुश लक्ष्मण पार्वे के मकान में किराए से रह रहा था। इस बीच मकान मालिक की लड़की से दोनों का प्रेम-प्रसंग हो गया। साथ जीने मरने की कसमें खाने के बाद दोनों भागने की तैयारी बनाने लगे। सुनियोचित तरीके से युवक नाबालिक लड़की को साथ लेकर अपने घर अमरवाह भाग आया। हालांकि इस बीच परिजनों ने विरोध भी किया। लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं हुआ।

किरायेदार पर थी शक की सुई

बता दें कि, घटना के दिन से आरोपी किरायेदार लापता था। इसलिए शक की सुई सीधी के युवक के इर्द-गिर्द घूम रही थी। मामला क्लियर होने पर पीडि़त के परिजनों ने नामदज मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने सीधी कोतवाली नगर निरीक्षक अनिल उपाध्याय से दूरभाष पर संपर्ककर स्थिति से अवगत कराया। लोकेशन के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया गया। कोतवाली में लाने के बाद सूचना मुंबई पुलिस को दी गई। मुंबई पुलिस ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी सहित नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com