-->

Breaking News

गलत मेडिकल रिपोर्ट पर पीडिता ने सिस्टम पर उठाए सवाल कहा...



भोपाल। राजधानी में हुए गैंगरेप के मामले में एक बार सिस्टम की खामी सामने आई। गैंगरप के मामले में गुरूवार को सामने आई मेडिकल रिपोर्ट ने सिस्टम पर सवाल खडे कर दिए है। इस रिपोर्ट को लेकर पीड़ि‍ता का कहना है ​कि अब डॉक्टरों की अज्ञानता की वजह से केस में बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई। डॉक्टर को यदि अंग्रेजी नहीं आती तो उन्हें हिंदी में रिपोर्ट देना थी। उनको इतनी तो समझ रखना चाहिए कि वे क्या लिख रहे हैं और उसका केस में क्या असर होगा। यदि डॉक्टरों की यह गलती समय रहते पकड़ी में नहीं आती और उसमें सुधार नहीं किया जाता तो आरोपियों को इसका फायदा मिल सकता था। वहीं मेडिकल रिपोर्ट में गलती की बात सामने आने के बाद पीएचक्यू से लेकर जीआरपी रेल तक हलचल मची गई है। पुलिस मुख्यालय ने इस पूरे मामले को लेकर जीआरपी से रिपोर्ट मांग ली है।


गौरतलब है कि रिपोर्ट में गलती पकड़ने के बाद जीआरपी ने सुलतानिया अस्पताल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा था, उसके बाद ही रिपोर्ट को सुधारा गया। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम पर साक्ष्य और बयान लेने के बाद चालान पेश करने में लग गई है। जीआरपी हबीबगंज ने गैंगरेप के चारों आरोपियों से रिक्रिएशन कराने के बाद उनके बयानों का एक बार फिर से मिलान कर लिया है। उनके पहचान पत्र और पते के सत्यापन हो चुके हैं। पुलिस ने घटना के समय सभी आरोपियों की लोकेशन मिलान कर ली है। इसके बाद चारों आरोपियों को रिमांड पूरी होने पर गुरूवार को जिला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को 24 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com