मंत्री धुर्वे के क्षेत्र में नक्सली समर्थकों ने चिपकाए पर्चे..मचा हड़कंप
भोपल। प्रदेश के अनुसूचित जिले डिंडौरी में नक्सली गतिविधियां धीरे-धीरे पैर पसार रही हैं। प्रदेश के खाद्य मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के चुनाव क्षेत्र शहपुरा में अज्ञात लोगों द्वारा गांवों में पर्चे चिपकाए जा रहे हैं। पर्चे पर लिखा है कि सावधान! यह पांचवी अनुसूचित का क्षेत्र हैं। यहां बाहरी लोगों को प्रवेश वर्जित है और राज्य विधानसभा एवं लोकसभा के बनाए गए कानून इस क्षेत्र में लागू नहीं होते हैं। पर्चा चिपकाने वाले लोगों द्वारा सुदूर आदिवासी अंचल के लोगों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। पर्चों की जानकारी जिला प्रशासन को है, लेकिन अभी तक पर्चो चिपकानों वालों की पहचान नहीं हो पाई है। पर्चे सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
पर्चों पर लिखा है कि यह क्षेत्र पांचवी अनुसूची में है। यहां विधानसभा, लोकसभा में बनाए गए आबकारी, भू अधिग्रहण, शिकार आदि के कानून मान्य नहीं होते हैं। साथ ही इस क्षेत्र में बाहरी व्यक्ति न तो व्यापार कर पाएंगे और न हीं उन्हें प्रवेश की अनुमति होगी। पर्चे पर उल्लेख है कि इस क्षेत्र में बाहरी व्यक्ति निवास भी नहीं कर सकता है और न ही शादी-विवाह करने का कानूनी हकदार होगा। यहां बता दें कि डिंडौरी जिला का शहपुरा वह क्षेत्र है जो प्रदेश के खाद्य मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे का चुनाव क्षेत्र हैं। मंत्री खुद अपने साथ पर्चा लेकर घूम रहे हैं और अपने स्तर पर पर्चे चिपकाने वालों की जांच करा रहे हैं।
क्या है पांचवी अनुसूची
भारतीय संविधान की पांचवी अनुसूची के तहत प्रदेश के सभी 8 अनुसूचित जिले शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला के अलावा सिंगरौली एवं अन्य जिलों के कुछ हिस्से इसमें आते हैं। इसके तहत यहां पंच से लेकर सरंपच तक के पद आदिवासियों के लिए होंगे। यहां आबकारी एवं भू-अधिनियम कानून अन्य जिलों से अलग होगा। हालंाकि असामाजिक तत्वों द्वारा पर्चे के माध्यम से आदिवासियों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।
जेएनयू के छात्रों पर संदेहके छात्रों पर संदेह
डिंडौरी में पर्चे चिपकाने के पीछे दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्याल के कथित छात्रों की हरकत सामने आ रही हैं। हालांकि स्थानीय राजनीतिक पदाधिकारी पर्चे चिपकाने वालों को झारखंड के नक्सली दलमों से जुड़े लोग होने का दावा कर रहे हैं। इस तरह के पर्चे चिपकाने का मामला बालाघाट, उमरिया, शहडोल जिलों में भी सामने आ चुका है।
शहपुरा ब्लॉक में पर्चे की घटना सामने आई है। हम वहां विशेष शिविर लगाकर लोगों को समझाइश दे रहे हैं। अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। इसके लिए स्थानीय पंचायतों से भी कहा है कि कोई हरकत करे तो सूचना दे। पुलिस भी सर्चिग कर रही है।
अमित तोमर, कलेक्टर डिंडौरी
अभी अपने स्तर से पता कर रहा हूं। जिला प्रशासन को भी इसके लिए बोला है। यह किसी की हरकत भी हो सकती है।
ओम प्रकाश धुर्वे, मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com