-->

Breaking News

गुमास्ता लायसेंस हेतु आॅन लाईन पंजीयन


घर बैठे कराया जा सकता है पंजीयन
राजगढ़ : श्रम पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी नगर पालिक एवं नगर पंचायत क्षेत्र के व्यापारियों से कहा गया है कि गुमास्ता लाईसेंस यदि बनवाया जाता है या नवीनीकरण कराया जाता है एवं तो वे श्रम पोर्टल पर सीधे अपने घर से ही निर्धारित षुल्क बगैर श्रमिक 100 रूपये, 1 से 3 श्रमिक पर 150 रूपये, 4 से 9 श्रमिक 200 रूपये एवं 10 या 10 से ज्यादा श्रमिक पर 250 रूपये जमा कर अपना पंजीयन आवेदन आनलाईन जमा कर सकते है। जारी पंजीयन भी एक दिन में वे अपने घर से ही आनलाईन डाउनलोड कर सकते है।
 
उन्होंने बताया कि घर से आनलाईन करने की सुविधा नही है तो वे किसी भी म.प्र. आनलाईन कियोस्क की दुकान अथवा आफिस से पंजीयन सीधे प्राप्त कर सकते है। स्थापना नियोजकों को कार्यालय एवं दलालों के पास जाने की अब कोई जरूरत नही है। यदि कोई व्यक्ति कार्यालय के खर्च के लिए राषि की मांग करता है तो उसे कोई राषि न दें साथ ही यदि कार्यालय के किसी कर्मचारी द्वारा पंजीयन जारी करने एवं कराने के लिए कोई राषि या सेवा शुल्क की मांग की जाती है तो नाम सहित शिकायत श्रम पदाधिकारी राजगढ़ को मोबाईल नंबर 9753368068 पर अनिवार्य रूप से करें।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com