ठाटीपुर के दर्पण कॉलोनी में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
ग्वालियर : दर्पण कॉलोनी में ताऊ के घर आई किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया , इसका खुलासा नहीं हो सका है। वह छह माह से अपने ताऊ के घर ही रह रही थी। ठाटीपुर थाना पुलिस के मुताबिक दर्पण कॉलोनी में रहने वाली दीक्षा सोनी 17 मूलत कनाथर की रहने वाली है। वह छह माह पहले अपने ताऊ के दर्पण कॉलोनी स्थित घर पर रहने आई थी। पिछली साल वह दसवीं की परीक्षा में फेल हो गई थी। इसके चलते परिजनों ने उसकी पढ़ाई बंद करवाकर ताऊ के घर भेज दिया था। परिजन के मुताबिक पिछले कुछ समय से दीक्षा बीमार चल रही थी। बीती रात को परिवार के साथ उसने खाना खाया और फिर सुबह उसकी लाश कमरे में फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने इत्तला मिलने के बाद घटनास्थल का मुआयना किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए जेएएच के डैड हाउस के लिए रवाना कर दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com