संविदाकर्मी महिला से ज्यादती करने वाला AGM हुआ गिरफ्तार, आज भेजेंगे जेल
भोपाल। मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के एजीएम राजेश शिवा को एमपी नगर पुलिस ने ज्यादती, छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में रात में गिरफ्तार कर लिया है। एजीएम ने संविदा महिलाकर्मी से दुष्कर्म किया था। पुलिस आरोपी को आज दोपहर बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज देगी।
24 वर्षीय युवती पर्यावास भवन स्थित नागरिक आपूर्ति निगम में संविदा कर्मचारी है। आरोपी राजेश कार्पोरेशन में एजीएम है। युवती ने पुलिस को बताया कि जून 2016 में राजेश ने मीटिंग के लिए बुलाया था और रात में अपनी कार से घर छोड़ रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी ने छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी ने दो बार सीहोर स्थित होटल क्रीसेंट में ज्यादती की थी। वह लगातार उसका शोषण कर रहे थे। कल दोपहर दफ्तर में एजीएम ने पीड़िता के साथ मारपीट तक कर दी थी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com