मध्यप्रदेश की भावान्तर योजना को लेकर कोठारी ने लिखा PM को पत्र
भोपाल। प्रदेश की मंडियों में भावांतर योजना की वजह समर्थन मूल्य से कम कीमत पर फसलें बिकने को लेकर भाजपा में अंदरूनी तौर पर विरोध हो रहा है, लेकिन पूर्व मंत्री एवं वित्त विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जब सरकार ने फसलों का समर्थन मूल्य करा तो फिर कम कीमत पर क्यों बिक रहीं है।
कोठारी ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा कि भावांतर योजना का फायदा जमाखोर और व्यापारी उठा रहे हैं। ये कॉकस बनाकर किसानों की फसलों को कम कीमत पर खरीद रहे हैं। छोटे व्यापारी इनके एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। कोठारी ने कहा कि भावांतर योजना अच्छी हो सकती है, लेकिन फिलहाल किसान नहीं बड़े जमाखोर फायदे में हैं। इसलिए केंद्र सरकार से मांग की गई कि ऐसा कानून बनाया जाए कि समर्थन मूल्य से कम कीमत पर फसल न बिके। यहां बता दें कि कोठारी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को नहीं बुलाने पर शाह को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई थी।
भावान्तर को अपनों ने ही घेरा
नाराज किसानों को मनाने और चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज ने भावान्तर लांच की थी| लेकिन शुरुआत से ही विवादों में आ जाने और कई कमियां होने के कारण सरकार का यह दाव उलटा पड़ गया| इससे न किसान खुश हो पा रहा है और न ही खुद सरकार के लोग| क्यूंकि अपने अपने क्षेत्रों में नेताओं को किसानों का विरोध झेलना पड़ रहा है| पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर, सांसद अनूप मिश्रा, सरताज सिंह सहित अनेकों वरिष्ठ नेता भावान्तर पर अब तक सवाल खड़े कर चुके हैं|
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com