ईरान के चाबहार में भारत की मौजूदगी एक पंथ दो काज होंगेः जीतू जिराती
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती ने कहा कि भारत ने चाबहार बंदरगाह (ईरान) विकसित कर एक तीर से कई निशाने साधे है। वाणिज्यिक तथा सामरिक दृष्टि से एक ऐसा केन्द्र सज्जित किया है जहां पड़ोसी प्रतिद्वंदी देशों की कुटिल चालों पर नजर रखी जा सकेगी। इससे भारत, ईरान, अफगानिस्तान के बीच रणनीतिक संबंध प्रगाढ़ होने के साथ व्यापारिक हितों का संवर्धन होगा। भारत को अफगानिस्तान, रूस, यूरोप पहुँचने के लिए पाकिस्तान का मुहं नहीं ताकना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि चाबहार बंदरगाह फारस की खाडी के बाहर है तथा भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है। भारत के पश्चिमी तट से यहां पहुँचना आसान है। उन्होंने कहा कि चाबहार पोर्ट का महत्व इसलिए भी है कि पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह जिसे चीन ने रणनीतिक तौर पर विकसित किया है जो ग्वादर से 100 कि0मी0 दूर है। चीन का उद्देश्य ग्वादर से एशिया के लिए मार्ग खोजना रहा है। इस दृष्टि से चाबहार बंदरगाह खुल जाने से भारत के लिए ईरान का उपभोक्ता बाजार पहुँच के भीतर होगा। भारत मध्य एशिया में प्रवेश कर सकेगा। भारत के लिए चाबहार तुर्कस्तिान, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान इत्यादि पंहुचना सरल हो जायेगा।
जिराती ने कहा कि चाबहार पोर्ट विकसित करके भारत ने रणनीतिक उपलब्धि हासिल की है। ग्वादर पोर्ट खोलकर चीन की मुंबई, गुजरात को अपनी जद में लेने की चाह थी। अरब सागर पर चीन की निगाहे गड़ गयी थी। चाबहार में भारत की मौजूदगी से चीन की हर हरकत पर भारत की पैनी नजर रहेगी। भारत के लिए एक अच्छी बात यह है कि उसके जापान से मधुर संबंध है। इन संबंधों का उपयोग चाबहार को आधुनिक पोर्ट बनाने में मदद मिलेगी। चीन के बढ़ते कदम को थामने का यह एक कारगर प्रयास सिद्ध होगा। साथ ही भारत को सामरिक दृष्टि से लाभ मिलने के साथ व्यापारिक लाभ पहुंचेगा।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com