बाघ की मौत ने खड़े किए कई सवाल, 15 दिन में दो बाघों की मौत
शहडोल : संभाग में जंगली जीवों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। फिर से एक बाघ की मौत हो गई है। इस बार बाघ का शव घुनघुटी के जंगलों में पाया गया है। बताया जा रहा है की इस बाघ की मौत करंट लगने की वजह से हुई है। मतलब साफ है इस बाघ का शिकार गया है। गौरतलब है कि पिछले 15 दिन में ये दूसरे बाघ की मौत हुई है। अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। कल्याणपुर के पास एक मृत अवस्था में बाघ पाया गया था। जिसकी जांच अभी चल ही रही है।अभी ये तक पता नहीं लगाया जा सका है की कल्याणपुर के पास जो बाघ मरा हुआ मिला था वो है कहां का, और उसकी मौत की गुत्थी भी नहीं सुलझी है।
और अब घुनघुटी के जंगलों में एक और बाघ मर गया। जो कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर इन वन्य प्राणियों की मौत लगातार क्यों हो रही है। इससे पहले बाघ के अलावा एक तेंदुए का भी अभी हाल ही में शिकार हुआ है। मतलब साफ है संभाग में वन्य प्राणी सुरक्षित नहीं हैं।
और अब घुनघुटी के जंगलों में एक और बाघ मर गया। जो कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर इन वन्य प्राणियों की मौत लगातार क्यों हो रही है। इससे पहले बाघ के अलावा एक तेंदुए का भी अभी हाल ही में शिकार हुआ है। मतलब साफ है संभाग में वन्य प्राणी सुरक्षित नहीं हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com