-->

Breaking News

Dance टीचर ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा मिला 'सबको देख लूंगा'



भोपाल : शहर के 20 साल के एक लड़के ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने खुदखुशी करने का कोई कारण नहीं लिखा है। जानकारी के मुताबिक, योगेंद्र सिंह उर्फ लक्की डांस टीचर था। वे अपने बड़े भाई निक्की ठाकुर और पिता राजेन्द्र सिंह के साथ रहते थे। मां छोटे भाई के साथ गांव में रह रही है। क्या लिखा सुसाइड नोट में...

‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना। मैं आपके लिए बहुत कुछ करना चाहता था, लेकिन कुछ नहीं कर पाया। मैं और जीना चाहता हूं, लेकिन मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। भाई मेरी मौत के बाद किसी से कुछ नहीं कहना।’

सुबह देखा तो लाश फंदे पर टंगी है...
निक्की के मुताबिक, शनिवार रात साढ़े 11 बजे खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में चले गए। लक्की ने कहा था कि उसे सुबह जल्दी उठा देना।रविवार सुबह साढ़े पांच बजे आवाज लगाई, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचा, तो वह फांसी लगा चुका था।

योगेंद्र लक्की ने सुसाइड नोट में लिखा कि, मैं लक्की उर्फ योगेंद्र सिंह ठाकुर अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा हूं। इसकी वजह से मेरे परिवार को परेशान न किया जाए।मेरा पोस्टमार्टम मत करवाना। मैंने आज तक किसी का गलत सोचा तक नहीं तो गलत करूंगा कैसे। मुझे समझने की कोशिश करें। जिंदगी जीना चाहता था। मेरे भी कुछ सपने थे।आपके लिए करना चाहता था। आप लोग हिम्मत न हारें। हमेशा खुश रहें। भाई से कहना कि किसी से कुछ नहीं बोले। आई एम सॉरी।

शादी के लिए लड़की देखने जाना था
निक्की ने बताया कि उसकी शादी पक्की होने के बाद रविवार को वे लक्की के लिए दुल्हन देखने के लिए जाने वाले थे। हम दोनों ने एक ही दिन शादी करना तय किया था।

पांच दिन पहले क्राइम ब्रांच के ड्राइवर से हुई थी बहस
निक्की ने आरोप लगाए कि लक्की का पांच दिन पहले पड़ोसी गब्बर से झगड़ा हुआ था। वह क्राइम ब्रांच में ड्राइवर है। उसने पूछा था कि तू नई गाड़ियों के लिए इतने रुपए कहां से ला रहा है।


आरोप - तीन दिन से रोज आ रहे थे पुलिसकर्मी
निक्की के अनुसार उसका भाई डांस सीखने के साथ बच्चों को भी सिखाता था। तीन दिन से एमपी नगर से विक्रम नाम का पुलिसकर्मी घर आ रहा था। वह दो दिन पहले सात-आठ पुलिसकर्मियों के साथ आया था। कहा था कि लक्की से हबीबगंज ट्रैक पर हुए रेप के मामले में पूछताछ करनी है। विक्रम ने कहा था कि अगर लक्की नहीं मिला तो वह उसे उठा ले जाएंगे। उसके बाद से ही लक्की डरा हुआ था। वह जरा सी आहट पर डर जाता था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com