एनीमिया की रोकथाम हेतु ‘‘लालिमा दिवस‘‘ कार्यक्रम सम्पन्न
अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा/ 8770089979
बालिकाओं और महिलाओं में होने वाली खून की कमी (एनीमिया) को रोकने के लिये एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर मा0वि0 अनूपपुर में जिला स्तरीय लालिमा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अनूपपुर की महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य समिति की सभापति श्रीमती स्नेहलता सोनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा श्रीमती मंजुलता सिंह, चाई के परियोजना समन्वयक रोहणी वर्मन, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना अनूपपुर श्रीमती नलिनी आठिया, ईसीसीई समन्वयक श्रीमती विभा पटेल, पर्यवेक्षक श्रीमती दमयंती सिंह एवं श्रीमती देविकी मरावी, शाला के प्रधानाचार्य पीके लारिया, श्रीमती सोंधिया, शाला के स्टाॅफ, स्कूल की छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा श्रीमती मंजुलता सिंह द्वारा बालिकाओं को एनीमिया रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि एनीमिया अर्थात शरीर में खून की कमी महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं व बच्चों के लिए एक आम समस्या है, आयरन युक्त भोज्य पदार्थों के सेवन से इस समस्या से निजात मिल सकती है। चाई के परियोजना समन्वयक रोहणी वर्मन द्वारा एनीमिया के रोकथाम व उसके कारण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लालिमा थाली एवं क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया क्वीज प्रतियोगिता में 11 वीं एवं 12 वीं कक्षा के 20 प्रतिभागियों ने भाग लिये, जिसमें टीम बी प्रथम, टीम ए द्वितीय व टीम सी तृतीय स्थान पर रहीं। समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
एनीमिया की रोकथाम हेतु ‘‘लालिमा दिवस‘‘ कार्यक्रम सम्पन्न
Reviewed by mponlinenews.com
on
Wednesday, December 06, 2017
Rating: 5
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com