प्रधानमंत्री आवास योजना में जल संसाधन विभाग के जमीन पर बना दिया आशियाना
प्रधानमंत्री आवास योजना में जल संसाधन विभाग के जमीन पर बना दिया आशियाना
जल संसाधन विभाग के उच्च्य अधिकारियों के मिली भगत पटेल नामक व्यक्ति ने बना डाला प्रधानमंत्री आवास आशियाना
अनूपपुर / राजेन्द्रग्राम
राजेन्द्रग्राम में एक परिवार को आर्थिक गणना के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की स्विकृत जारी हुई जिसके तहत लाभार्थि परिवार को आबादी की पट्टा शुदा भूमि पर आवास का निर्माण करना था लेकिन जल संसाधन विभाग के उच्च अधिकारियों से साठ गाठ कर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गयाजल संसाधन विभाग के अधिकारी की कमलेश पटेल से आपसी साठ गाठ
जल संसाधन विभाग उप संभाग राजेन्द्रग्राम को आवंटित भूमि में किसी कमलेश पटेल नामक व्यक्ति के द्वारा आवंटित भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा मकान बनाया जा रहा हैजिसमे बताया जाता है कि कमलेश पटेल नामक व्यक्ति बाड़सागर जिला शहडोल निवासी है जिसका जल संसाधन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ सांठ गांठ कर आवास निर्माण किया जा रहा है
पंचायत को जल संसाधन विभाग की बताई सहमति
ग्राम पंचायत किरगी के जिमेदार से बात करने पर पता चला की जिओ टैग करने के लिये गये थे तब कमलेश पटेल के द्वारा बताया गया कि जल संसाधन के अधिकारियों सहमति है
समन्धित विभाग ने नही जताई आपत्ति
आज तक जल संसाधन के विभाग के द्वारा किसी प्रकार की आपत्ति नही किया जबकि विभाग में बैठे जिमेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी पहले से है इसके बावजूद भी जल संसाधन विभाग के द्वारा पत्राचार तहसीलदार को नही किया गया इससे साफ जाहिर होता कि विभाग के चुनिन्दा अधिकारियों से कमलेश पटेल की आपसी सांठ गांठ है
लाभार्थि परिवार ने सरकारी राशि का किया दुरुपयोग
प्रधानमंत्री ग्रमीण आवास योजना के तहत लाभार्थि परिवार को 1 लाख 48 हजार की राशि दी जाती जिसके तहत 30 हजार के रूप में पहली किस्त जारी होती है लाभार्थि कमलेश पटेल को योजना के तहत 30 हजार की राशि जारी हुई थी जिसके तहत उसने सरकारी भूमि जलसंसाधन विभाग के जमीन पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कर सरकारी राशि का दुरुपयोग कर दिया
प्रशासन की अनदेखी
क्षेत्र में अभी भी अति गरीब एवं मजदूर लोग निवासरत है वही देखा जाता है कि उन गरीब लोगों के पास सर तक छुपाने के लिये झोपड़ी तक नही वही लोग बाहर से आकर के किरगी पंचायत में बड़े बड़े आलीशान महल बनाये हुए है शासन प्रशासन के लोगो को इसका भनक तक नही लगता या उनका गोपनीय सहमति बनी रहती है जहाँ गरीब लोगों के द्वारा झोपड़ी भी बनाई जाती है तब पूरा प्रशासन अपनी दल बल के साथ पहुच कर उस गरीब के आशियाने को उजाड़ जप्त कर लिया जाता
एस डी ओ
पुष्पराजगढ़ जल संसाधन
मुझे इसके समंध में कोई जान कारी नही थी मुझे आप के द्वारा पता चला है मै तत्काल ही दिखवाता हु कार्य वाही करवाता हु

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com