माडल स्कूल जवा के दुर्दशा एवं बजट की जाँच की माँग को लेकर कलेक्टर रीवा को शौपेगे ज्ञापन
राहुल तिवारी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ संवाददाता
विद्यालय अव्यवस्था पर भडके लोग
रीवा(जवा) : विद्यालय की दुर्दसा के जिम्मेदारो को शिक्षा विभाग का संरक्षण प्राप्त होने के कारण विभाग के वरिष्ट अधिकारीयो की कलम इनके विरुध्द नही चल रही है जिसके कारण विद्यालय की अव्यवस्था नही सुधर रही है।विद्यालय मे शिक्षको की कमी होने के कारण अतिथि शिक्षको से काम चलाया जा रहा कम्प्यूटर प्रयोग शाला शौंचालय शीशीटीवी कैमरा इत्य आदि की कोई व्यवस्था न होने के कारण विद्यालय में पढ रहे छात्रो के सामने विकट समस्या खडी हो गई है।जिसके कारण अभिभावको एवं आम जनमानस में शिक्षा विभाग के विरुद्ध भारी आक्रोश व्याप्त है।क्षेत्रिय जनो ने कहा कि विद्यालय के बदहाली को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन शौंप कर विद्यालय की व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित कराये जाने की माँग की जायेगी।कहाकि अगर जल्द जिला प्रशासन इस विद्यालय व्यवस्था में सुधार कर दोषी व्यक्तीयो के विरुध्द कार्यवाही नही होती तो छात्रो के भविष्य को देखते हुये अनिश्तिकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com