जैतहरी नगर पंचायत के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम घोषित
अनूपपुर / उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. आर.पी. तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल ने नगर पंचायत जैतहरी के आम निर्वाचन 2017 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 27 दिसंबर 2017 को कर दिया गया है और नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। स्थानों(सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन भी इसी दिन कर दिया गया है। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2018 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 4 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से की जाएगी। अभ्यार्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2018 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने एवं निर्वाचन प्रतीकों के आवंटन के लिए 6 जनवरी 2018 की तिथि अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद निर्धारित की गई है। मतदान(यदि आवश्यक हो) 17 जनवरी 2018 को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक होगा तथा मतगणना, सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 20 जनवरी 2018 को प्रातः 9 बजे से होगी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com