-->

विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को रास्ते में रोका, पुलिस से झड़प



भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा के विकास पर्व के विरोध में आज कांग्रेस ‘12 साल खस्ता हाल-प्रदेश बेहाल दिवस’ के रूप में मना रही है।  इसी के चलते आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे।  लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर उन्हें रोक दिया।  कोंग्रेसियों का जबरदस्त हंगामा जारी है और इस दौरान पुलिस से उनकी धक्का मुक्की भी हुई है।  एक तरफ महिला अपराध के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हो रहा है, वहीं सदन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्त्ता शिवराज सिंह चौहान के 12 साल का विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, प्रदर्शनकरियों को रोशनपुरा पर ही रोक लिया गया है।  जहाँ कोंग्रेसियों की पुलिस से झड़प भी हुई है।  सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। 

कांग्रेस का आरोप कि शिवराज की सरकार में प्रदेश की बदहाल स्तिथि हुई है।  कानून व्यवस्था खस्ताहाल हुई है और किसान आत्महत्या कर रहे हैं| वहीं सरकार जश्न मना रही है। कांग्रेस प्रदेश सरकार की विफलताओं, वायदा खिलाफी एवं नाकामियों को लेकर प्रदेश सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल का पुरजोर विरोध कर रही है।  सभी जिलों में कांग्रेस आज सरकार की विफलताओं को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौपेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यकाल को 29 नवम्बर को 12 वर्ष पूर्ण हो गये हैं और भाजपा सरकार इसे लेकर विकास पर्व मना रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com