पति की हत्या के जुर्म में पत्नी व प्रेमी पर FIR
ग्वालियर। माधौगंज की चौरसिया कॉलोनी में एसिड पीकर जान देने वाले हम्माल की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। हम्माल ने अपनी दूसरी पत्नी व उसके प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर एसिड पीया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
माधौगंज थाना पुलिस के मुताबिक गुढ़ा स्थित चौरसिया कॉलोनी में विजय शाक्य अपने परिवार के साथ रहता था। विजय ने दो शादिया की थीं। दोनों पत्नियों से उसके तीन-तीन बच्चे थे। पहली पत्नी लता से वह अलग रहकर वह रचना के साथ रहता था। रचना की उससे कुछ दिन से बन नही रही थी। उसने विजय को नजर अंदाज कर के राहुल शिवहरे के साथ नजदीकियां बढ़ा रखी थीं। इसके चलते विजय परेशान रहता था। राहुल को लेकर रचना से उसका कई बार विवाद भी हो चुका था। जबकि राहुल और रचना दोनों उसको प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर विजय ने रात को घर में एसिड पी लिया था। जब परिजनों को इसकी खबर लगी तो लगी तो वह उसको लेकर सीधे जेएएच पहुचे। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद लता व उसके बच्चों ने रचना व राहुल पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद राहुल व रचना के खिलाफ धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर लिया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com