-->

Breaking News

मुंगावली-कोलारस में उपचुनाव का ऐलान, 24 फरवरी को होगा मतदान



भोपाल : मध्यप्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तरीको की घोषणा कर दी है। 24 फरवर को मुंगावली और कोलारस में उपचुनाव के लिए मतदान होगा। वहीं 28 फरवरी को मतगणना की जाएगी। 30 जनवरी से 6 जनवरी तक नामांकन भरे जाएंगे। चुनाव क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो चुकी है।

मध्यप्रदेश की विधानसभा सीट कोलारस और मुंगावली में उपचुनाव होने जा रहे हैं। दोनों ही सीटें सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाली सीटें और दोनों ही सीटों कांग्रेस के कब्जे में रही है। मुंगावली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के बाद ये सीट खाली हुई है। वहीं कोलारस में कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव के निधन बाद सीट खाली हुई है। उपचुनाव की घोषणा से पहले ही दोनों ही पार्टिया जमकर मैदान में जुटी हुई हैं। आज चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। अब नेताओं की सक्रियता बढ़ जायेगी| भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए यह उपचुनाव अहम् होंगे।

सिंधिया और शिवराज का मुकाबला
मुंगावली और कोलारस में चुनावी बिगुल बज चुका है दोनों ही क्षेत्र जो कि सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र में आती है। अत: सिंधिया के लिए अनिवार्य है कि वो मुंगावली को अपने खाते में ही बनाए रखें। यह चुनौती उनकी सीएम कैंडिडेटशिप के लिए भी जरूरी है। चुनावी मैदान में पहले से ही घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री मैदान में है। वहीं सिंधिया सहित कांग्रेस नेताओं ने भी सभाएं की है।  यह उपचुनाव सिंधिया बनाम शिवराज माना जा रहा है। पिछले दो उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है, और दोनों ही सीटें कांग्रेस के कब्जे वाली सीट थी। वही कोलारस और मुंगावली दोनों ही सीट कांग्रेस के पास रही है। विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे उपचुनाव में जीतना दोनों ही पार्टियों के लिए अहम् माना जा रहा है। इसीलिए सीएम शिवराज ने मैदान संभाला हुआ है और सिंधिया के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं सिंधिया भी सरकार पर हमला बोले हुए और बड़ी सभाएं कर रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com