-->

Breaking News

25 जनवरी को मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

अबधबिहारी सिंह एमपी ऑनलाइन न्यूज़
सतना, ब्यूरो : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। इसके तहत जिला स्तरीय मतदाता दिवस शासकीय इन्दिरा कन्या महाविद्यालय सतना में आयोजित होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार शुक्ला ने जिला स्तरीय मतदाता दिवस समारोह सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिये विभिन्न विभागो के अधिकारियो की ड्यूटी लगाई है। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था प्राचार्य कन्या महाविद्यालय सतना और नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा क्रांति मिश्रा सहायक प्राध्यापक को सौपी गई है। मंच संचालन सहायक नोडल अधिकारी डॉ. गौरव शर्मा करेगें तथा मतदाता दिवस के महत्व विषय एवं प्रस्तुति प्राध्यापक डॉ. बी.के.गुप्ता द्वारा दी जायेगी। जिला संयोजक आदिम जाति अभिषेक सिंह और नोडल अधिकारी स्वीप समारोह स्थल के प्रभारी होगें और समन्वय व्यवस्था देखेगें। समारोह स्थल पर 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले नवीन मतदाताओ को इपिक कार्य वितरण की व्यवस्था एस.डी.ओ. राजस्व बलवीर रमन और तहसीलदार बी.के.मिश्रा देखेगें। मतदाता दिवस के अवसर पर प्रतिभागियो को मानदेय वितरण एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था लेखा प्रभारी जिला निर्वाचन कार्यालय सतना तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमो का प्रस्तुतिकरण उप संचालक सामाजिक न्याय और प्राचार्य इन्दिरा गॉधी कन्या महाविद्यालय सतना की जिम्मेदारी होगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com