ब्रेकर बंद, सतना सहित दो जिलों में रहा ब्लैक आउट
सतना। पूर्व क्षेत्र विद्युत कम्पनी के सतना सर्किल के साथ - साथ सोमवार को अचानक दो जिलों में एक साथ ब्लैक आउट हो गया हालांकि ये पावर कट ज्यादा देर तक के लिए तो नहीं था लेकिन एक साथ 6 पावर सब स्टेशन की सप्लाई दागा दे गई । इसकी वजह ये थी की एमपी पॉवर ट्रांसमीशन के सितपुरा 220 केवी हाईटेंशन सब स्टेशन का ब्रेकर बंद हो गया और इस वजह से सतना पन्ना जिलों के 132 के 6 पॉवर सब स्टेशन ठप हो गए जिससे दो जिलों में अंधेरा कायम हो गया । सोमवार की शाम साढ़े 6 बजे बंद हुई बिजली आधे घंटे बाद बहाल होगई लेकिन केवल पॉवर सब स्टेशनों में , जबकि सतना सिटी व ओएंडएम में विद्युत सप्लाई सामान्य होने में ढाई घंटे का वक्त लग गया ।
ओवर लोडिंग से आई ट्रिपिंग
दरअसल एमपीपीटीसी के सितपुरा 220 सब स्टेशन में ये ट्रिपिंग ओवरलोडिंग की वजह से आई थी । सतना में मैहर व सितपुरा के अलावा इस पॉवर क्षमता का विद्युत उपकेंद्र नहीं है। जबकि एमपीपीटीसी की सभी लाइने आपस में कनेक्ट हैं इस वजह से सितपुरा के भस्ट आई ब्रेकर में समस्या आई और यह उपकरण बंद हो गया । हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है पतेरी 132 केवी व 220 सितपुरा पहले से ही ओवर लोड है । यंहा 160 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर लगे है यंहा सोमवार को एक बाद दूसरा भी 2 मिनट के अंतराल में बंद हो गया जिससे पॉवर कट की ये समस्या आई थी । सतना में बैकअप सप्लाई भी बड़ी समस्या है जो इस शहर के लिए नहीं है ।
यहां हुआ पॉवर कट
सितपुरा 220 केवी के ब्रेकर डाउन होने बाद 132 केवी के 6 सब स्टेशन जिसमे पन्ना , पवई, नागौद , रामपुर बघेलान , मझगवां व पतेरी पॉवर हाउस बंद हो गया । पतेरी की वजह से सतना सिटी डिवीजन के सभी 33 केवी लाइने बंद हो गई जिससे सतना के 33 /11 केवी सब स्टेशन भी ठप हो गए । खबरें यह भी आई कि सिटी के ओल्ड पॉवर हाउस सब स्टेशन को लाइन चार्ज होने के बाद भी चालु करने में समस्या आ रही थी। उक्त जानकारी डीई एमपीपीटीसी श्री पटेल द्वारा दी गई ।
सम्भार : स्टार समाचार
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com