आर्मी-डे परेड की रिहर्सल के दौरान 3 जवान घायल,सेना ने दिए जांच के आदेश
नई दिल्ली: दिल्ली के आर्मी परेड ग्राउंड पर ध्रुव हेलीकॉप्टर से रस्सी से उतरते वक़्त तीन जवान मामूली रूप से घायल हो गए. ये हादसा मंगलवार 9 जनवरी को हुआ जब जवान आर्मी डे परेड के लिए तैयारी कर रहे थे.
15 जनवरी को आर्मी डे है, जिसके लिए जवान तैयारी कर रहे थे. सेना का कहना है कि हादसा हेलीकॉप्टर के बूम में खराबी के कारण हुआ और हादसे की जांच की जा रही है.
Terrifying accident caught on cam: 3 Indian Army soldiers fall from Dhruv chopper after rapple snaps during slithering ops rehearsal for Army Day parade. Thankfully Army confirms 'no serious injuries to any of the three'. pic.twitter.com/s37aaARYqj— Mohit Grover (@mohitgroverAT) January 11, 2018
बताया जा रहा कि हेलीकॉप्टर के बूम में कुछ गड़बड़ी आ गयी जिससे ये रस्सी खुलकर गिर गयी. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही हैं और उसके बाद ही पक्के तौर पर कहा जा सकता है कि हादसे की वजह क्या रही? बूम में ही रस्सी लगाई जाती हैं, जिसको पकड़कर धीरे-धीरे जवान नीचे उतरते हैं. कमांडो ऑपेरशन के दौरान सेना के जवान ऐसी कार्रवाई करते हैं.
वैसे जानकरों के मुताबिक, सेना में ट्रेनिंग के दौरान तो हादसे तो होते रहते होंगे लेकिन ऐसा वीडियो पहली बार आया हैं.
सेना के मुताबिक, शायद समान में गड़बड़ी के वजह से ये हादसा हुआ है. पूरी जांच के बाद ही असली वजह का पता चलेगा.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com