-->

Breaking News

बुराईयों को हरने वाले वास्तविक शिव कहलाते हैं: बालसंत



गुना : जिले की बमौरी तहसील अंतर्गत खैरोदा धाम हनुमान मंदिर पर चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा के दौरान बालसंत शाश्वत महाराज ने कहा कि उधो संत सदा अतिप्यारे भगवान कहते हैं उद्यव से उद्यव मुझे संत अच्छे लगते हैं जो लोग संतों की सेवा करते हैं वो मुझको सहजता से प्राप्त कर लेते हैं।

 श्रीराम कथा के दौरान महाराज श्री ने विस्तार से भगवान शंकर पार्वती की कथा सुनायी। उन्होंने कहा कि अमृत पीने वाले तो देव कहलाते हैं, लेकिन विष पीने वाले महादेव कहलाते हैं। समाज से बुराईयों, कुरीतियों को हटाते हैं और सारी गल्तियों को अपने ऊपर ले लेते हैं वो ही समाज के वास्तविक शिव कहलाते हैं। कथा में शंकर पार्वती का विवाह प्रसंग की कथा सुनाई. आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।  कार्यक्रम में आयोजकों ने भव्य स्तर पर व्यवस्था की है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com