बियर सहित अंग्रेजी शराब की 82 पेटी जब्त
कटनी। स्लीमनाबाद पुलिस ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई करते हुये एक शराब कारोबारी के मकान में दबिश देकर लाखों की अवैध शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि तेवरी निवासी संजय उर्फ संजू असाटी के हाइवे 7 किनारे मकान में दबिश देकर पुलिस टीम द्वारा 82 पेटी बियर, अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मुखबिरों से सूचना मिल रही थी कि संजू असाटी द्वारा अपने मकान में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण करते हुये मुनाफा कमाया जा रहा है। शराब तस्कर के घर छापेमारी के लिये पुलिस ने उपनिरीक्षक राखी पांडेय, एएसआई बीएस मार्को, एसआर यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश गौतम, आरक्षक अरविंद कुशवाहा, मनीष असैया, अमित गौतम, ऋषभ सेठी की मौजूदगी में टीम गठित करते हुये दबिश देकर शराब जब्त की। पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी में घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान शराब का जखीरा पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब तस्करी की जा रही है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com