-->

Breaking News

भाजपा सरकार मांझी समाज को मूर्ख बना रही : भवरिया



खंडवा । मछुआ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सदाशिव भवरिया द्वारा पिछले एक सप्ताह से धार व बड़वानी तथा खरगोन जिलो मे नर्मदा नदी पट्टी के माझी मछुआ बहुल क्षेत्रों मे समाज जनो से सघन सम्पर्क किया जा रहा है इस दौरान उन्होंने धार जिले के डही, कुंक्षी, मनावर, बाकानेर, धरमपूरी, खलघाट, धामनोद खरगोन जिलो के जलकोटा, महेश्वर, जलकोटी,  मंडलेश्वर, धरगांव आदि गांवों कस्बो मे समाज जनो से भेट कर माझी मछुआरो के अधिकारो पर शासन व्दारा किए जा रहे कुठाराघातो पर विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है कि भाजपा सरकार माझी समाज से पिछले 14 वर्षो मे एक एक कर उससे आरक्षण और जल से जूड़े धंधो को छीनती गई किंतु समाज को मुर्ख बनाने के लिए व्दिअर्थी आदेशों का सहारा ले रही हैं। जबकि सरकार के ऐसे मछुआ माझी विरोधी आदेशों और निर्णयो को भाजपाई निकम्मे समाज हितैषी बता बता कर समाज को गुमराह कर समाज को रसातल मे ले जा रहे है समाज विरोधी ऐसे लोगों को लेकर समाज मे काफी आक्रोश देखा जा रहा है। श्री भवरिया द्वारा समाज जागरण के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत समाज को बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी मछुआ माझी समाज के प्रति  वचनबद्ध है कि पार्टी सरकार मे आते ही समाज की समस्याओ को प्राथमिकता आधार पर हल करेगी।श्री भवरिया व्दारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान से समाज के लोगों मे अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता आ रही है  तथा कांग्रेस पार्टी के प्रति झुकाव बनता जा रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com