-->

Breaking News

रीवा : नए साल का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवकों की कार नहर में गिरी, तीन की मौत



रीवा। नए साल का जश्न मना कर घर लौट रहे कार सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गए| अनियंत्रित होकर कार नहर में जा गिरी, कार में चार युवक सवार थे, इस दुखद हादसे में तीन युवकों की मौत गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा जिले के गोविंदगढ़ इलाके अमिलकी में बीती रात यह दुखद हादसा हुआ, कार सवार युवक जब नए साल का जश्न मनाकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल से सीधे नहर में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समरजी सिंह पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। कार के अंदर फंसे दो युवकों के शव को बाहर निकाला गया, वहीं एक युवक का शव सुबह प्राप्त हुआ। कार का गेट खुल जाने से एक युवक घटना के बाद तत्काल बाहर आ गया और उसकी जान बच गई। अभी मृतकों के नाम सामने नहीं आए हैं। वहीं शराब पीकर कार चलाने की भी बात सामने आ रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com