-->

Breaking News

अब तक न बन सका बिजुरी से मौहरी व कुदरी से बेनीबहरा पहुॅच मार्ग जिले के प्रभारी मॅत्री का आस्वासन भी न आया कामः जनमानस में आक्रोश

अब तक न बन सका बिजुरी से मौहरी व कुदरी से बेनीबहरा पहुॅच मार्ग


जिले के प्रभारी मॅत्री का आस्वासन भी न आया कामः जनमानस में आक्रोश


👉अनूपपुर/प्रदीप मिश्रा -8770089979👈

एक ओर जहा मध्यप्रदेश की सरकार प्रदेश में चॅहुओर सडकों का जाल बिछाने का  दावा कर रही है वहीं अर्से से सडक बनाए जाने की माॅग लिये ग्रामीण सरकार के कृपा का इंतजार करते करते अपने को ठगा सा महसूस करने लगे हैं तथा सरकार के विकास परक दाॅवों पर फब्तियाॅ कसकर सरकारी दाॅवों को खुला ढकोसला बता रहे हैं।



👇अब तक नही बना मौहरी पहुॅचमार्ग👇

बिजुरी नगर को गाॅव से जोडने वाली प्रमुख पहुॅचमार्ग लोहसरा से मौहरी व माइन्स कालाोनी स्टाप से मौहरी पहुॅचमार्ग का निर्माण कार्य अब तक नही कराया जा सका है। विदित हो कि मौहरी नगरपालिका का प्रथम वार्ड है जो विभिन्न गाॅवों के मध्य में है। यह मार्ग दूरांचल गाॅवों के लोगों के लिए आने जाने का प्रमुख मार्ग है साथ ही छत्तीसगढ राज्य के गाॅवों को जोडने का कार्य भी यह मार्ग करता है। गत 15 वर्ष पूर्व एस ई सी एल द्वारा माइन्स कालोनी के स्टाप से लेकर मौहरी गाॅव तक पक्की डामरीकृत सडक का निर्माण कार्य कराया गया था जो अब चलने लायक नही रहा है। इस मार्ग के खराब होने से विभिन्न गाॅवों से बिजुरी बाजार की दूरी बढ गई है तथा आम जनमानस का आवागमन करना मुष्किलों भरा हो चला है बावजूद इसके इस सडक मार्ग पर सरकार की नजर नही है। इसी तरह आजादी के बाद से लेकर अब तक लोहसरा से मौहरी सडक निर्माण कार्य की माॅग समय समय पर जनप्रतिनिधि करते चले आ रहे हैं किन्तु अब तक इस मार्ग का निर्माण कार्य नही हो सका है।

👇कुदरी से बेनीबहरा पहुॅचमार्ग👇

एक लंबे अर्से से सत्ता में बैठै विधायक सासंद कद्दावर जनप्रतिनिधि से लेकर जिला कार्यालय में बैठै प्रशासनिक अधिकारियों तक पिछले कई वर्षों से एक माॅग तीन चार ग्रामपंचायतों के सरपंच मिलकर करते चले आ रहे हैं कि कुदरी से बेनीबहरा का पहुॅचमार्ग आम जनता के सुगम आवागमन के लिए बना दिया जाए किन्तु अर्सा बीते जा रहा इस मार्ग पर सरकार की नजर ही नही जा पा रही। बिदित हो कि बरसात के मौसम में कुदरी से साजाटोला की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पुल में पानी आने से बंद हो जाता है कई गाॅवों का आवागमन रुक जाता है। रोजमर्रा की सामानों सहित गाॅव के मजदूरों का शहर से आवागमन बंद होने से ग्रामीण मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो जाता है ऐसे में कुदरी से बेनीबहरा पहुॅचमार्ग की महत्ता बढ जाती है किन्तु अब तक इस मार्ग का निर्माण न होना सरकार के दावों की पोल खोलता है।   

👇प्रभारी मॅत्री का आष्वासन नही आया काम👇

प्रदेष में सत्तासीन सरकार के राज्य मॅत्री व जिले के पालक मॅत्री सॅजय सत्येन्द्र पाठक के गत कई दौरों में एक माॅग पत्र ज्ञापन कुदरी से बेनीबहरा व लोहसरा से मौहरी, माईनस कालोनी स्टाप से मौहरी पहुॅच मार्ग बनाए जाने का सौपा गया जिस पर मॅत्री ने आस्वस्त किया कि जल्द ही इन मार्गो का कायाकल्प जिला प्रशासन नगरपालिका से कराया जाएगा परंतु अब तक इस मार्ग पर पालक मॅत्री का आस्वासन मूर्त रुप न ले सका। आम जनमानस खराब सडकों से आए दिन चोटिल हो रहा उसका आवागमन मुष्किलों भरा होते जा रहा उसका आक्रोश साॅतवें आसमान तक जा पहुॅचा है ऐसे में यदि उसकी सुध समय रहते न ली गई तो उसका सत्ता से विष्वास उठना लाजिमी ही होगा।



No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com