-->

Breaking News

जब जनसुवाई में ग्राम बकेली का किसान भीमसेन केवट ने बिना काम आकर कलेक्टर से मिलने की इच्छा जताई कलेक्टर की संवेदनशीलता से जिले के गरीब उत्साहित

जब जनसुवाई में ग्राम बकेली का किसान भीमसेन केवट ने बिना काम आकर कलेक्टर से मिलने की इच्छा जताई


कलेक्टर की संवेदनशीलता से जिले के गरीब उत्साहित

अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा -8770089979
मनुष्य किसी भी पद पर हो , जीवन में कितनी ही कामयाबी हासिल कर ले , किन्तु यदि उसमें संवेदनषीलता नही है , सब कुछ व्यर्थ है । पद धारण करने के बाद पदीय दायित्वों का निर्वहन एक चैलेन्ज भरा काम होता है । किन्तु यदि पक्षपात रहित एवं संवेदनषीलता के साथ किया जाय तो मुष्किलें अपने आप दूर हो जाती हैंे। इसके बाद मिलती है यष , कीर्ति , लोकप्रियता । प्रदेष सरकार के निर्देषानुसार आमजन की समस्याओं के निराकरण करने हेतु कलेक्टेट सभागार में सदैव की भांति जिला स्तरीय अमले के साथ जनसुनवाई की जा रही थी । एक-एक करके लोग आ रहे थे , अपने आवेदन दे रहे थे , कलेक्टर श्री अजय शर्मा संवंधित अधिकारियों के माध्यम से उनका निराकरण करा रहे थे या मोवाइल के माध्यम से निर्देष दे रहे थे । अचानक एक आदमी जो लकवाग्रस्त था , अपनी पत्नी के साथ डंडे का सहार लेकर जनसुनवाई में पहुंचा । उसकी दषा को देखकर दूर से ही कलेक्टर श्री शर्मा ने पूंछा क्या समस्या है दादा । ग्राम बकेली जनपद पंचायत जैतहरी से आये श्री भीमसेन केवट ने कहा कि हम किसी समस्या को लेकर नही आये , बल्कि आपसे मिलने आया हूं । उन्होने फिर से पूंछा किस कार्य के लिए मिलने आये हैं , तो उन्होने जवाब दिया कि गांव के लोगों एवं एक डाक्टर ने बताया है कि जिले में बहुत दयालु कलेक्टर हैं। बस उसी दिन से मेरे मन में आपसे मिलने की इच्छा थी। आज आपसे मिल लिया तो इच्छा पूरी हो गयी। अन्य अधिकारियों ने भी उनसे कार्य के संवंध में पूंछा तो उन्होने एवं उनकी पत्नी श्यामवती ने यही बात कही ।  कलेक्टर अजय शर्मा ने वहां उपस्थित अधिकारियों को दादा को चाय पिलाने केा कहा । यह कोई सामान्य घटना नही थी , बल्कि यह कलेक्टर की संवेदनषीलता का परिणाम था । उनके साथ कार्य करने वाले सभी शासकीय सेवक चाहे वे किसी भी पद में हो सदैव समानता एवं न्याय पाते हैं। उनकी सब पर समदृष्टि रहती है। उनकी  कार्य शैली में अनुषासन एवं संवेदनषीलता देखने को मिलती है , जिसनेे उन्हे लोकप्रिय बना दिया है ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com